फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldplay at Mahakumbh: गंगा में डुबकी लगाते क्रिस मार्टिन का वीडियो वायरल, यूजर्स बोले- ‘कॉन्सर्ट तो बहाना..’

Sat, 01 Feb 2025 03:57 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coldplay at Mahakumbh: कुछ दिन पहले कोल्डप्ले बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन अपनी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन के साथ महाकुंभ पहुंचे थे। अब गंगा में डुबकी लगाते हुए उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसपर यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं दी हैं।
विज्ञापन
क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन - फोटो : इंस्टाग्राम- @dakotajohnson और @chrismartinfeed
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कोल्डप्ले बैंड ने अपना भारत दौरा समाप्त किया है, इस दौरान बैंड ने अहमदाबाद और मुंबई में कॉन्सर्ट आयोजित किए। इसके बाद बैंड के फ्रंटमैन क्रिस मार्टिन और उनकी गर्लफ्रेंड डकोटा जॉनसन प्रयागराज के महाकुंभ में पहुंचे, जहां उन्होंने पवित्र गंगा में स्नान किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


क्या है वह वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें क्रिस मार्टिन ओर डकोटा जॉनसन गंगा में डुबकी लगाते दिख रहे हैं। इस वीडियो को एक यूजर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है, जिसमें आप देख सकते हैं कि क्रिस और डकोटा इस यूजर के बिल्कुल नजदीक दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में यूजर ने लिखा, 'मैंने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट की जगह कुंभ को चुना और महादेव की कृपा से सिंगर क्रिस मार्टिन खुद चलकर मेरे पास आ गए।'
यूजर ने वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “जब आप कॉन्सर्ट में नहीं जा पाते, तो वो खुद आपके पास आते हैं। कुंभ में कोल्डप्ले के क्रिस और डकोटा के साथ संगम में स्नान किया। इन्होंने सारी संस्कृतियों और परंपराओं का पालन किया। आस्था सबसे ऊपर है, हर-हर महादेव!”

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Keerthy-Samantha: रैगिंग के बाद सुसाइड करने वाले छात्र के लिए सामंथा और कीर्ति ने उठाई आवाज, मांगा न्याय

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

वायरल वीडियो में यूजर्स ने कई प्रतिक्रियाएं दी हैं, जिसमें एक यूजर ने लिखा ‘कॉन्सर्ट तो बहाना था, कोल्डप्ले को महाकुंभ आना था’ और एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने लिखा 'यहां तो कई लोगों को तो ये भी नहीं मालूम की डकोटा जॉनसन कौन हैं।'

डकोटा और क्रिस मार्टिन का भारत दौरा

भारत यात्रा के दौरान पहले क्रिस और डकोटा जॉनसन ने मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर का दर्शन किया, फिर डकोटा जॉनसन ने सोनाली बेंद्रे और गायत्री जोशी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए।

यह भी पढ़ें: Karan Veer Mehra: फराह खान के सामने क्या करण ने चुम दरांग से शादी की बात कही? डेटिंग को लेकर है चर्चा

कोल्डप्ले का भारत में कॉन्सर्ट

ब्रिटिश बैंड कोल्डप्ले ने 18 जनवरी से 26 जनवरी तक भारत दौरा किया था, जिसमें अहमदाबाद ‘म्यूजिक ऑफ द स्फेयर्स वर्ल्ड टूर’ के भाग के रूप में अपना अंतिम संगीत कॉन्सर्ट आयोजित किया। इन कॉन्सर्ट के दौरान फैंस ने खूब लुत्फ उठाया।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें