फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंटा पुनर्मतदान रिजल्ट: उपासना सिंह और साहिला चड्ढा रेस में सबसे आगे, जानें किसे मिले कितने वोट?

Sun, 13 Sep 2026 08:41 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

CINTA Re-Election Results: सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (सिंटा) के पुनर्मतदान का रिजल्ट सामने आ गया है। जानिए किसने कितने वोट मिले हैं और क्यों करवाना पड़ा पुनर्मतदान? 
 
विज्ञापन
उपासना सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @upasnasinghofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंटा के पुनर्मतदान का रिजल्ट सामने आ चुका है। शनिवार को हुई मतगणना में उपासना सिंह और साहिला चड्ढा सबसे ज्यादा वोट हासिल करने वाले उम्मीदवारों में शामिल रहीं। जानिए किसे कितने वोट मिले।
विज्ञापन


किसे कितने वोट मिले?
पुनर्मतदान में उपासना सिंह को 360 वोट मिले, जबकि साहिला चड्ढा के खाते में 357 वोट आए। वहीं विकास वर्मा को 349 वोट और दीपक पराशर को 348 वोट मिले। कुनीका सदानंद को 312 वोट हासिल हुए, जबकि वर्षा उसगांवकर शर्मा को 306 वोट मिले। नगमा मोरारजी को 290, निमई बाली को 266 और अर्जुन यानी फिरोज खान को 250 वोट मिले।

इसके अलावा आसमानी ताही को 237 वोट, शहजाद खान को 234 वोट, मनीष कुमार चतुर्वेदी को 219 वोट, सपन कुमार भट्टाचार्य को 197 वोट, रंजीत कुमार सिंह को 184 वोट और रमाकांत बोरुडे को 176 वोट मिले।
विज्ञापन

उपासना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
जीत के बाद क्या बोले दीपक पराशर
रिजल्ट आने के बाद दीपक पराशर ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें इतनी अच्छी जीत की उम्मीद नहीं थी और वह खुद भी रिजल्ट देखकर हैरान हैं। दीपक ने कहा कि अब वह सिंटा के सदस्यों के लिए काम करना चाहते हैं और चाहते हैं कि सभी सदस्य उनके साथ मिलकर काम करें।

कुनीका सदानंद ने भी जताया आभार
कुनीका सदानंद ने भी उन्हें वोट देने वाले सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि अब असली काम शुरू हुआ है और उन्हें यह साबित करना होगा कि जिस भरोसे के साथ सदस्यों ने उन्हें चुना है, वह उस पर खरा उतर सकें।

कुनीका ने उन 571 लोगों का भी शुक्रिया अदा किया, जो वोट देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने उन पर भरोसा जताया और सिंटा को मजबूत बनाए रखने की उम्मीद दिखाई।
विज्ञापन

राज कपूर की 100वीं जयंती का जश्न मनाएगी ‘सिंटा’ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्यों हुआ सिंटा का पुनर्मतदान?
  • दरअसल, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की ओर से नए चुनाव कराने का आदेश दिया गया था।
  • इस चुनाव को रोकने की कोशिश हुई थी, लेकिन अदालत ने नए चुनावों पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
  • इसके बाद सिंटा का दोबारा चुनाव कराया गया।
  • यह चुनाव सिंटा की 21 सदस्यीय कार्यकारी समिति के 11 सदस्यों के इस्तीफे के बाद हुआ था।
  • इस्तीफा देने वाले सदस्यों ने एसोसिएशन में तानाशाही रवैये का आरोप लगाया था।
  • इस पूरे मामले में सिंटा की पदाधिकारी और अभिनेत्रियां पूनम ढिल्लों और पद्मिनी कोल्हापुरे भी पहले अपनी चिंता जाहिर कर चुकी हैं।
  • दोनों ने सदस्यों की निजता को लेकर सवाल उठाए थे और एसोसिएशन के डेटा तक पहुंच को लेकर उपासना सिंह से भी सवाल किए थे।

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर-द मूवी' के सामने ढेर हुई 'हैवान', जानें सभी फिल्मों की शनिवार की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें