छह वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मशहूर शो ‘सीआईडी’ वापसी की तैयारी में है। हाल ही में इसके दूसरे सीजन की घोषणा की गई। निर्माताओं ने कुछ दिन पहले इसका टीजर जारी करते हुए घोषणा की थी। अब निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन का एक सस्पेंस से भरा ट्रेलर जारी किया है।
सस्पेंस से भरा ट्रेलर हुआ जारी
निर्माताओं ने शनिवार को ‘सीआईडी’ का सस्पेंस से भरा खतरनाक ट्रेलर जारी किया है। यह ट्रेलर सस्पेंस से भरा हुआ है। इसे देखकर प्रशंसकों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा। ट्रेलर में अभिजीत और दया एक-दूसरे के आमने-सामने है। दोनों एक दूसरे के कट्टर दुश्मन के रूप में खड़े नजर आ रहे हैं।
Anubhav Sinha: 'रा.वन' के 13 साल पूरे होने पर अनुभव सिन्हा ने लिखा भावुक पोस्ट, फैंस ने कर डाली सीक्वल की मांग
अभिजीत ने दया को क्यों मारी गोली?
ट्रेलर प्रशंसकों की उत्सुकता को एक अन्य स्तर पर ले जा रहा है। यह उनके मन में कई सवाल छोड़ रहा है। क्योंकि, ट्रेलर में दिखाया गया है कि अभिजीत दया को गोली मार देता है और एसीपी प्रद्युम्न हैरान होकर चिल्ला रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "क्यों बरसो पुरानी दोस्ती भूल कर, अभिजीत ने चलाई दया पर गोली? देखिये ‘सीआईडी’ जल्द ही सोनी पर।”
हिल गई है सीआईडी की नींंव
एसीपी प्रद्युमन की भूमिका निभा रहे शिवाजी साटम ने कहा, "शो के इस संस्करण में दया-अभिजीत का अटूट बंधन टूट गया है और दोनों एक दूसरे के सामने खड़े हैं। सीआईडी की नींव हिल गई है और अब यह रिश्ता टूट गया है। एसीपी प्रद्युमन की दुनिया उलट जाएगी। छह साल बाद एसीपी प्रद्युमन के रूप में वापसी करना अवास्तविक लगता है, एक ऐसा किरदार जिसे इतना प्यार मिला है और हम सस्पेंस और दिल को छू लेने वाले ड्रामा से भरी एक रोमांचक मनोरंजन का वादा करते हैं!"
Pankaj Tripathi: पंकज की मां को आज भी स्वीकार नहीं उनकी पत्नी! आखिर क्या है वजह?