शादी से जुड़े सवाल पर बोलीं राशि
राशि खन्ना की गिनती तेलुगु सिनेमा की शीर्ष अभिनेत्रियों में होती है। अब वह विक्रांत मैसी के साथ अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इस बीच उनसे इवेंट के दौरान मेजबानी कर रहे मशहूर लेखक चेतन भगत ने शादी से जुड़ी उनकी योजनाओं का पूछा। इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि ये उनका निजी मामला है और वह इस पर चर्चा नहीं करना चाहतीं।
शादी करना चाहती हूं, लेकिन इसके लिए अभी समय है- राशि खन्ना
इस सवाल पर जोर देते हुए जब उनसे एक बार फिर पूछा गया, तो अभिनेत्री ने काफी अच्छे तरीके से इसे टाल दिया। उन्होंने कहा, "मैं शादी करना चाहती हूं और बच्चे पैदा भी करना चाहती हूं, लेकिन इसके लिए अभी समय है। यह एक बहुत ही निजी फैसला है, जिसका मेरे पेशे से कोई लेना-देना नहीं है।" अभिनेत्री ने साफ कर दिया है कि अभी फिलहाल वह शादी के बजाय करियर पर ध्यान दे रही हैं।
Bigg Boss 18: अविनाश पर फूटा सलमान खान का गुस्सा, जानिए क्यों कहा उन्हें ‘विनाश’ और ‘विलेन’
'अरनमई 4' में भी आई थीं नजर
राशि खन्ना काफी लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। इतने लंबे समय से फिल्मी दुनिया में सक्रिय रहने के बाद भी उनका नाम किसी सह-कलाकार के साथ नहीं जुड़ा। अभिनेत्री अक्सर खुद को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करती हैं। इसके अलावा वह कई मौकों पर अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक न करने को लेकर भी बात कर चुकी हैं। बात करें अभिनेत्री के वर्क फ्रेंट की, तो वह 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगी। इससे पहले वो 'अरनमई 4'में भी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा वो 'तेलुसु कड़ा' और 'अघथिया' में भी काम कर रही हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'तो सब कुछ खत्म हो जाएगा...,' जानें क्यों 'भूल भुलैया 2' का हिस्सा नहीं बनीं विद्या बालन?
राशि खन्ना-विक्रांत मैसी
- फोटो : सोशल मीडिया
15 नवंबर 2024 को रिलीज होगी 'द साबरमती रिपोर्ट'
बताते चलें कि 'द साबरमती रिपोर्ट' में, राशि ने एक पत्रकार की भूमिका निभाई है, जिसने पहले ही काफी दिलचस्पी पैदा कर दी है। फिल्म का निर्देशन धीरज सरना ने किया है। जी स्टूडियोज द्वारा इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 15 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में राशि खन्ना के साथ विक्रांत मैसी भी पत्रकार की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो गोधरा कांड के बारे में खबरें दिखाते हैं।
Honey Singh: जब हनी सिंह के एक रात की पार्टी का बिल आया 38 लाख, कहा- सारा पैसा खर्च कर खाली हाथ लौटे घर