फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chunky Panday: चंकी ने शेयर की 37 साल पुरानी तस्वीरें, यूजर्स को याद आए अहान पांडे

Sun, 28 Sep 2025 11:49 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chunky Panday Post: बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने हाल ही में 37 साल पुरानी फिल्म 'तेजाब' से जुड़ी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसे देखने के बाद यूजर्स प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
चंकी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम- @chunkypanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता चंकी पांडे ने 1988 में रिलीज हुई फिल्म 'तेजाब' से जुड़ी यादें शेयर की हैं। इसे साझा करते हुए उन्होंने खुद को ‘भूखा गुंडा बच्चा’ बताया। इन तस्वीरों में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी नजर आ रहे हैं। साथ ही इस पोस्ट को देख नेटिजंस को अहान पांडे याद आ रहे हैं। चलिए देखते हैं चंकी पांडे का पोस्ट। 

पुरानी तस्वीरें की शेयर

विज्ञापन

चंकी पांडे ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें साल 1988 में आई फिल्म 'तेजाब' की है, जिसमें उन्होंने अनिल कपूर के करीबी दोस्त 'बबन' की भूमिका निभाई थी। साझा की गई तस्वीरों में अभिनेता का 37 साल पुराना युवा रूप दिख रहा है। सभी फोटोज में चंकी पांडे फिल्म की शूटिंग करते दिख रहे हैं, जिनमें कुछ में उन्हें फुल एक्शन मोड में देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

 


माधुरी दीक्षित-अनिल कपूर भी आ रहे नजर 
इन तस्वीरों में अभिनेता के साथ-साथ माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर भी दिख रहे हैं। एक तस्वीर में अनिल कपूर साइकिल चलाते दिख रहे हैं और पीछे करियर पर चंकी पांडे खड़े दिख रहे हैं। वहीं एक में दोनों अभिनेता कार की बोनट पर आमने-सामने नजर आ रहे हैं, तो पीछे हास्य अभिनेता जॉनी लीवर भी खड़े दिख रहे हैं।






पोस्ट शेयर करते हुए लिखा नोट
इस पोस्ट को शेयर करते हुए चंकी पांडे ने कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, ‘जब मैंने ‘तेजाब’ की शूटिंग की थी, तब मैं 24 साल का भूखा गुंडा बच्चा था। फिल्म की कुछ यादें शेयर कर रहा हूं।’

यह खबर भी पढ़ें: Ranbir Kapoor: नेपो किड होने के बावजूद रणबीर को करना पड़ा संघर्ष, अदाकारी से मनवाया लोहा; आज हैं सुपरस्टार


तस्वीरों को देख यूजर्स को याद आए अहान पांडे
इन तस्वीरों के सोशल मीडिय पर वायरल होते ही यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘जब मैं 15 साल का था, तब ये फिल्म देखी थी। बबन का रोल शानदार था। जब भी मैं फ्री होता हूं तब होटल वाला सीन देखा देख लेता हूं, मुर्गी वालो अपनी मुर्गी संभालो।’ दूसरे यूजर ने कहा, ‘अहान आपकी तरह दिखते हैं।’ वहीं एक और यूजर ने कमेंट किया, ‘बिल्कुल अहान की तरह।’ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये फोटो देख फिल्म की याद आ गई।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें