‘बिग बॉस 18’ की प्रतियोगी चुम दरंग, रजत दलाल और एल्विश यादव कुछ दिनों से सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में रजत दलाल और एल्विश ने एक पॉडकास्ट में चुम दरंग का मजाक उड़ाया था। अब अभिनेत्री ने एक क्रिप्टिक पोस्ट किया है।
क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में एल्विश यादव और रजत दलाल ने एक पॉडकास्ट के दौरान चुम का मजाक उड़ाया। एल्विशन ने चुम के बारे में बात करते हुए कहा, “ये जो करणवीर है उसको पक्का कोविड था क्योंकि चुम किसको पसंद आती है…।” इसके बाद नेटिजन्स एल्विश और रजत की आलोचना करने लगे। हालांकि, एल्विश ने अपने हालिया व्लॉग में कहा कि उन्होंने चुम पर कोई नस्लवादी टिप्पणी नहीं की है। एल्विश ने आगे कहा कि उन्होंने जो भी कहा, वह नकारात्मकता नहीं चाहते और इसीलिए उन्होंने वह हिस्सा हटा दिया है।
यह खबर भी पढ़ें:
Badass Ravi Kumar Collection Day 2: रवि कुमार की कुंडली में बैठा शनि, दूसरे दिन आधी हुई फिल्म की कमाई
रजत दलाल ने कहा- सब स्क्रिप्टेड था
इस बीच, रजत दलाल ने एक वीडियो में दावा किया कि पॉडकास्ट पर उन्होंने जो कुछ भी कहा, वह सब स्क्रिप्टेड था और उन्हें हाइप बनाने के लिए ऐसी बातें कहने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि वह उन बातों को वीडियो में डाल देंगे। उन्होंने उनका भरोसा तोड़ा और वह इस बारे में कुछ नहीं कर सकते।
यह खबर भी पढ़ें:
Loveyapa BO Collection Day 2: 'लवयापा' को नहीं मिला दर्शकों का साथ, दूसरे दिन हुई महज इतनी कमाई
चुम ने लिखा क्रिप्टिक पोस्ट
हालांकि, इस पूरे मामले पर चुम दरंग और करणवीर ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन चुम ने हाल ही में एक फोटोशूट से अपनी कुछ तस्वीरें साझा की और इसे कैप्शन दिया, "अपना खुद का सनशाइन बनाएं।" करणवीर ने पोस्ट पर टिप्पणी की, "आप सनशाइन हैं।" इस बीच अपने एक लाइव वीडियो में चुम ने खुलासा किया कि इस साल वह अमेजन प्राइम वीडियो पर एक हॉरर सीरीज में नजर आएंगी।