बिग बॉस 18 विनर करणवीर मेहरा और चुम दरंग कई बार एक साथ नजर आ चुके हैं। चुम दरंग की जिंदगी को लेकर एक नया अपडेट सामने आया। अभिनेत्री ने मुंबई में एक नया घर खरीदा और करण वीर मेहरा ने अभिनेत्री को बधाई दी है।
चुम दरंग
- फोटो : सोशल मीडिया
चुम दरंग ने खरीदा नया घर
चुम दरंग ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्हें केक काटते देखा जा सकता है। केक पर चुम के लिए बधाई लिखी हुई है। केक काटकर उन्होंने नया घर खरीदने का जश्न मनाया।
करणवीर मेहरा ने दी बधाई
चुम दरंग की इस स्टोरी को करणवीर मेहरा ने भी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो शेयर करने के बाद करण वीर मेहरा ने उनकी स्टोरी को रि-पोस्ट किया और घर खरीदने की बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट पर लिखा- बधाई हो चुमी..।
साथ मनाया वैलेंटाइन डे
इससे पहले करण वीर मेहरा और चुम दरंग ने अपने रिश्ते को लेकर भी पुष्टि की, दोनों साथ में वैलेंटाइन डे मनाते भी नजर आए थे। चुम ने इस खास दिन की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। बिग बॉस में करण वीर मेहरा ने कहा, "यह दोस्ती चलती रहेगी। हम लोगों ने सिर्फ घर के अंदर के लिए दोस्ती नहीं बनाई है, बिल्कुल। दोस्ती घर के बाहर भी जारी रहेगी।"
चुम दरंग, करण वीर मेहरा
- फोटो : एक्स
वैलेंटाइंस डे के जश्न की तस्वीरें और वीडियो देख फैंस ने दी थी बधाई
चुमवीर के फैंस दोनों का साथ में वीडियो को देखने के बाद काफी खुश हुए। एक फैन ने लिखा, "यह शानदार खबर है। करण वीर मेहरा और चुम दरंग का अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना फैंस के लिए बहुत प्यारा पल है।" वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, "बिग बॉस 18 का प्यार अब बाहर आ रहा है, मतलब पहले से ही उनका प्यार छिपकर चल रहा था।" एक और फैन ने एक्स पर लिखा, "बधाई हो करण वीर मेहरा और चुम दरंग, आपके रिश्ते के लिए शुभकामनाएं।"