फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coldplay: कॉन्सर्ट में एस्ट्रोनॉमर के सीईओ के अफेयर का खुलासा, स्पॉटलाइट पड़ते ही शर्म से पानी-पानी हुआ कपल

Thu, 17 Jul 2025 11:30 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Astronomer CEO Affair Viral Video: अमेरिका के बॉस्टन में कोल्डप्ले के कॉन्सर्ट के दौरान टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ को उन्हीं की सहकर्मी के साथ कोजी होते हुए देखा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
कोल्डप्ले कॉन्सर्ट - फोटो : एक्स- @berthsfamily
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पॉपुलर म्यूजिक बैंड 'कोल्डप्ले' के कॉन्सर्ट के दौरान हाल ही में कुछ ऐसा हो गया जिसके हर तरफ अब चर्चे हो रहे हैं। दरअसल फ्रंटमैन के नाम से मशहूर क्रिस मार्टिन ने हाल ही में अपनी एक परफॉर्मेंस के दौरान एक कपल के ऊपर स्पॉटलाइट डाल दी। लेकिन बात सिर्फ इतने तक होती तो फिर भी ठीक था। जिस कपल पर 'किस कैम' की लाइट पड़ी वो कोई मामूली कपल नहीं बल्कि टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर के सीईओ और इसी कंपनी की एचआर प्रमुख थीं। 
विज्ञापन


सीईओ के अफेयर का हुआ खुलासा
ये पूरा मामला तब सामने आया जब कॉन्सर्ट के दौरान कोल्डप्ले के सिंगर क्रिस मार्टिन ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान 'किस कैम' का इस्तेमाल किया और कैमरे ने एक कपल को बड़ी स्क्रीन पर दिखा दिया। इस दौरान सबकी नजर एक पुरुष और महिला पर पड़ी जो एक दूसरे के साथ कोजी होते हुए परफॉर्मेंस एन्जॉय कर रहे थे। जैसे ही कैमरा उन पर फोकस करता है, दोनों लोग चौंकते हुए चेहरे छिपाने की कोशिश करने लगे। यहां तक को किसी को समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। इसके बाद पता चला कि ये कपल कोई और नहीं बल्कि एस्ट्रोनॉमर कंपनी के सीईओ एंडी बायरन और एचआर प्रमुख क्रिस्टिन कैबोट थे।
 

क्रिस बोले- दोनों बहुत शर्मिले हैं
इसके बाद क्रिस मार्टिन ने मजाक करते हुए कहा, 'देखो, ये दो लोग...शायद अफेयर मे हैं या फिर ये बहुत शर्मीले हैं।' क्रिस के इस मजाकिया अंदाज को देखकर वहां ज्यादातर लोग हंसने लगा। हालांकि, लेकिन जैसे ही ये मोमेंट सोशल मीडिया पर आया, इसने खूब सुर्खियां बटोरीं। कुछ ही समय में ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। इस मामले ने तूल पकड़ लिया है क्योंकि एंडी फिलहाल शादीशुदा है और मेगन केरिगन बायरन उनकी पत्नी हैं।
विज्ञापन


यूजर्स की ओर से आए रिएक्शन्स
सोशल मीडिया यूजर्स ने वायरल हो रहे वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। एक ने कहा, 'क्रिस मार्टिन तो बिल्कुल बेबाक हैं।' दूसरे ने लिखा, 'सच बताऊं तो अगर ये दोनों कुछ नहीं कर रहे होते और ऐसे ही साथ में खडे़ होते तो कोई बातें नहीं बनाता'। इस वीडियो ने इंटरनेट पर एक हलचल मचा दी और लोग इस कपल की निजी जिंदगी के बारे में बातें करने लगे। कुछ ने तो यहां तक कह दिया कि बायरन पहले से ही शादीशुदा हैं, जबकि इस कॉन्सर्ट में वो अपने साथ काम करने वालीं क्रिस्टिन कैबोट के साथ हैं।



 दोनों के रिश्ते के बारे में कई तरह की बातें
इसके अलावा नेटिजन्स ने बायरन और कैबोट के रिश्ते के बारे में टिप्पणी लिखना भी शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, 'क्या ये दोनों वाकई अफेयर में हैं?'। हालांकि बायरन और कैबोट ने इस मुद्दे पर अब तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी है, जिससे इन सभी बातों को और बल मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें