फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rakesh Roshan: राकेश रोशन अस्पताल में भर्ती, गर्दन की हुई एंजियोप्लास्टी; बेटी ने अमर उजाला को दिया बड़ा अपडेट

सार

Amar Ujala Exclusive: ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन इस समय मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बेटी और ऋतिक की बहन सुनैना रोशन ने पिता की हेल्थ पर अमर उजाला डिजिटल को एक्सक्लूसिव अपडेट शेयर किया है।
विज्ञापन
ऋतिक-राकेश रोशन - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन को 16 जुलाई को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के अनुसार, उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण अस्पताल ले जाया गया था। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


सुनैना ने सेहत को लेकर दी जानकारी
इस बीच राकेश रोशन की बेटी सुनैना रोशन ने अमर उजाला डिजिटल से बातचीत की। उन्होंने कहा, 'हां, पापा की गर्दन की एंजियोप्लास्टी हुई थी, लेकिन अब वो बिल्कुल ठीक हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। वो अब आराम कर रहे हैं।'

विज्ञापन


ऋतिक समेत पूरा परिवार अस्पताल में मौजूद
राकेश रोशन के परिवार के सभी मेंबर्स इस समय उनके साथ हैं। बेटे और सुपरस्टार ऋतिक रोशन, ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद और बेटी सुनैना अस्पताल में मौजूद हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं। इस बारे में जब ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान से भी संपर्क किया, तो उन्होंने कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि वो परिवार से जुड़ी किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं कर सकतीं।

'वॉर 2' में नजर आएंगे ऋतिक
बात करें ऋतिक के वर्कफ्रंट की तो वो जल्द ही यशराज फिल्म के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'वॉर 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी और जूनियर एनटीआर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का एक और पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं पर्दे पर एक बार फिर ऋतिक के एक्शन अवतार को देखने के लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें