फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chris Brown: अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन ने खुद को बताया निर्दोष, निर्माता को बोतलों से पीटने का है इल्जाम

Fri, 20 Jun 2025 04:15 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chris Brown Case: अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन पर इल्जाम है कि उन्होंने लंदन के एक नाइट क्लब में निर्माता अबे डियाव पर कई बोतलों से हमला किया था। क्रिस ब्राउन ने अब अपने ऊपर लगे इल्जामों से इंकार किया है।
 
विज्ञापन
क्रिस ब्राउन - फोटो : इंस्टाग्राम @chrisbrownofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सिंगर क्रिस ब्राउन ने शुक्रवार को इस आरोप से इनकार किया कि उन्होंने 2023 में लंदन के एक नाइट क्लब में एक संगीत निर्माता को बोतल से पीटा और गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

विज्ञापन

36 साल के ग्रैमी विजेता गायक ब्राउन ने साउथवार्क क्राउन कोर्ट में जानबूझकर गंभीर शारीरिक क्षति पहुंचाने के एक मामले में खुद को निर्दोष बताया।
क्रिस ब्राउन के दोस्त ओमोलोलु अकिनलोलु जो उनके साथी कलाकार हैं ने भी कहा है कि वह इस मामले में दोषी नहीं हैं। 

सबके सामने लात-घूसों से पीटा
अभियोजकों ने कहा कि ब्राउन और अकिनलोलू ने फरवरी 2023 में मेफेयर नेबर के टेप नाइट क्लब के एक बार में निर्माता अबे डियाव पर हमला किया। इल्जाम है कि ब्राउन ने कथित तौर पर डियाव पर बिना किसी वजह के कई बोतलों से हमला किया और फिर उन्हें लात-घूंसों से पीटा।
अभियोजकों ने बताया कि यह हमला लोगों से भरे एक क्लब के सामने लगे निगरानी कैमरे में कैद हो गया।

यह खबर भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2: अजय ने शेयर किए 'सन ऑफ सरदार 2' के नए पोस्टर, पूछा- क्या स्कॉटलैंड में खुद को बचा पाएगा?

क्रिस ब्राउन - फोटो : इंस्टाग्राम @chrisbrownofficial
16 मई को गिरफ्तार हुए क्रिस ब्राउन
अबे डियाव पर हमला करने के इल्जाम में गायक क्रिस ब्राउन को इंग्लैंड की पुलिस ने 16 मई को गिरफ्तार किया था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने ब्राउन का नाम नहीं बताया था लेकिन कहा कि उन्होंने मैनचेस्टर के एक होटल में 36 साल के व्यक्ति को चोट पहुंचाने के शक में हिरासत में लिया।
विज्ञापन

पीड़ित अबे डियाव ने किया मुकदमा
पीड़ित अबे डियाव के मुताबिक क्रिस ब्राउन ने उनके सिर पर बोतल से वार किया था और उन्हें फर्श पर घूंसे और लात मारी थी। निर्माता ने गायक के खिलाफ 12 मिलियन पाउंड (16 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का मुकदमा दायर किया। घटना के समय ब्राउन यूके दौरे पर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें