क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुछाल की शादी टलने का मामला कुछ ही दिनों में अलग मोड़ ले चुका है। सोशल मीडिया पर पलाश की फ्लर्टिंग वाली एक कथित चैट सामने आई। इसके बाद एक कोरियोग्राफर नंदिका द्विवेदी से उनका नाम जोड़ा गया। कथित तौर पर इस लड़की के बारे में कहा गया कि इसकी वजह से स्मृति की शादी पलाश के साथ टली थी। इन अफवाहों के बीच अब नंदिका द्विवेदी ने चुप्पी तोड़ी है। पलाश और स्मृति के मामले पर उन्होंने अपना पक्ष रखा है।
जब पलाश और स्मृति की शादी टली और नंदिका का नाम इस पूरे मामले में सामने आया तो उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर दिया। लेकिन हाल ही में इस कोरियोग्राफर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट की, जिसमें लिखा था, ‘यह सब मेरे लिए आसान नहीं था। मैं किसी को गलत तरीके से दोषी नहीं बनाना चाहती हूं। जो लोग मेरी केयर करते हैं, वह इन बातों से काफी दुखी हैं। जबकि यह सब जानकारी सच भी नहीं है। इससे मेरी मेंटल हेल्थ पर असर हुआ है। मुझे धमकी भी मिल रही हैं। यह सब मेरे फैमिली मेंबर से देखा नहीं जा रहा है। इसलिए ही मैंने अपना अकाउंट प्राइवेट कर दिया था।’
अफवाहों को पूरी तरह से गलत बताया
नंदिका द्विवेदी अपनी पोस्ट में आगे लिखती हैं, ‘प्लीज, आप सबसे रिक्वेस्ट है कि अफवाह फैलाना बंद करें।मैंने मुंबई आने के लिए, अपने सपनों को पूरा करने के लिए बहुत चीजों का बलिदान दिया है। प्लीज, मेरा नाम आगे से इस मामले में ना लाएं। मेरा इन बातों से कोई लेना-देना नहीं है। हां, बाकी सच अपना रास्ता खुद बना लेगा।’
ये खबर भी पढ़ें: Smriti-Palash: शादी टलने के बाद मंधाना और पलाश के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दिखा एक जैसा इमोजी, किस ओर है इशारा?
स्मृति और पलाश के रिश्ते को लेकर दिया हिंट
नंदिका द्विवेदी ने अपनी पोस्ट में इस बात का हिंट भी दिया कि पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना की शादी टलने के पीछे वह जिम्मेदार नहीं हैं। वह अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘कुछ दिनों से ऐसे मामले में मेरा नाम लिया जा रहा है, जो किसी के लिए बहुत पर्सनल है। मैं लोगों से कहना चाहती हूं कि किसी रिश्ते में खलल की वजह मैं नहीं हूं। मेरा इसमें कोई रोल नहीं है। यह बात बिल्कुल सच नहीं है।’
वह आगे लिखती हैं, ‘मेरे बारे में जो नेरेटिव बनाया जा रहा है, वह देखकर दुख होता है। बिना सच्चाई वाली यह कहानियां बहुत तेजी से फैली हैं।’ नंदिका यह भी कहती हैं कि रेडिट पोस्ट के आधार पर किसी को डिफेम किया जा रहा है।’
क्या है स्मृति और पलाश की शादी टलने का पूरा मामला?
अब तक शादी टलने और कथित चैट के बाद स्मृति और पलाश का कोई बयान सामने नहीं आया है। स्मृति ने अपने इंस्टाग्राम से मेहंदी और हल्दी फंक्शन की वीडियो हटा दिए हैं, उनकी दोस्तों ने भी फोटो, वीडियो इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिए हैं। लेकिन पुरानी तस्वीरें अब भी मौजूद हैं। बताते चलें कि 23 नवंबर को क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर, डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी होनी थी। लेकिन उसी दिन मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। अब स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। इसी बीच पलाश भी वायरल इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी बहन और सिंगर पलक को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया था। पलाश को भी अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। इन सब बातों के बीच एक कथित चैट भी वायरल हुईं, जिसमें पलाश किसी मैरी डिकोस्टा नाम की लड़की से फ्लर्ट कर रहे हैं। बाद में एक कोरियोग्राफर नंदिका के साथ भी पलाश का नाम जोड़ा गया। लेकिन इस पूरे मामले में मैरी डिकोस्टा और नंदिका की दोस्त ने सफाई दी है। अब नंदिका द्विवेदी ने भी अपना पक्ष इस पूरे मामले को लेकर सामने रखा है।