फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sharad Kelkar: बीवी के हुक्म पर ही फिल्मों का चुनाव करते हैं शरद, एक्टर ने कहा- उसे स्क्रिप्ट पसंद आनी चाहिए

Mon, 20 Mar 2023 11:59 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान शरद ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की कुछ अनसुनी बातों का खुलासा किया है। फिल्मों के चुनाव पर शरद ने बताया, ‘मेरी पत्नी कीर्ति मेरा बाउंसिंग बोर्ड है।
विज्ञापन
शरद - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता शरद  केलकर अपनी फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। शरद के अभिनय की फैंस काफी  सराहना करते हैं। शरद अपनी आगामी फिल्म 'चोर निकल के भागा' को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। इस फिल्म में वह पहली बार यामी गौतम के साथ नजर आने वाले हैं। शरद अपनी फिल्म का जोरों-शोरों से प्रमोशन करने में लगे हुए हैं। एक इंटरव्यू में शरद ने अपनी निजी जिंदगी की कुछ बाते साझा की हैं।

विज्ञापन

Sharad Kelkar - फोटो : instagram

पत्नी को बताया सपोर्ट सिस्टम
हाल ही में, फिल्म के प्रमोशन के दौरान शरद ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी की कुछ अनसुनी बातों का खुलासा किया है। फिल्मों के चुनाव पर शरद ने बताया, ‘मेरी पत्नी कीर्ति मेरा बाउंसिंग बोर्ड है। मैं उसे अपनी स्क्रिप्ट सुनाता हूं। अगर उसे कहानी पसंद नहीं आती तो मैं भी फिल्म नहीं करता हूं। हालांकि, मैं उसे वही स्क्रिप्ट सुनाता हूं, जो मुझे अच्छी लगती हैं। इस तरह से मेरे फिल्मों का चुनाव होता है।’

Shivangi Joshi: इंटीमेट सीन से शिवांगी जोशी को नहीं कोई परहेज, बोलीं-कर सकती हूं, लेकिन एक शर्त पर

Sharad Kelkar - फोटो : instagram

फिल्म को लेकर दी ये जानकारी
शरद ने अपनी आगामी फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, ‘चोर निकल के भागा एक थ्रिलर फिल्म है। यह डकैती और प्लेन हाईजैक के बीच उलझी बेहद मनोरंजक कहानी है। कोई नहीं जानता है कि फिल्म में चोर कौन है। मैं चोर हूं या नहीं, यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी। यह फिल्म में एक्शन से भरपूर है, लेकिन इसे बच्चों के साथ देखा जा सकता है। पूरी फिल्म देखने से पहले आप कहानी का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं, यह मेरा दावा है।’ 

Swara Bhasker: रिसेप्शन में पाकिस्तानी डिजाइनर लहंगा पहनने पर ट्रोल हुईं स्वरा, लोग बोले- कुछ अच्छा नहीं मिला



 
विज्ञापन

शरद - फोटो : social media

खुद को बताया चोर
यही नहीं, इंटरव्यू के दौरान शरद ने फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में हिंट देते हुए बताया कि मेरे काम करने का तरीका चोरों के जैसा है, जो आपको फिल्म में देखने को मिलेगा। मैं अपने अभिनय को और बेहतर करने के लिए लोगों की बेहतर चीजों की चोरी कर लेता हूं। मैंने मनोज बाजपेयी सर के साथ काम किया, जिसके बाद उनकी कुछ चीजें चोरी कर ली, लेकिन मैं किसी को फॉलो नहीं करता हूं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें