फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे चुना गया नया जेम्स बॉन्ड?: चार अभिनेताओं को पछाड़ पैटिनसन के हिस्से आया आइकॉनिक रोल, जेफ बेजोस का खुलासा

Wed, 18 Nov 2026 09:26 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Robert Pattinson As New James Bond: रॉबर्ट पैटिनसन अब पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करते दिखेंगे।
  • इस चर्चित फ्रैंजाइजी के लिए उनके नाम का एलान सोमवार को किया गया।
  • अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने हाल ही में बॉन्ड की चयन प्रक्रिया पर बात की है। साथ ही बताया कि एलान से सिर्फ तीन दिन पहले ही रॉबर्ट के नाम पर मुहर लगी थी।
विज्ञापन
रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट पैटिनसन पर्दे पर जेम्स बॉन्ड की भूमिका अदा करते दिखेंगे। जासूस का यह रोल करने वाले वे सातवें एक्टर हैं। 007 जेम्स बॉन्ड के लिए उनके नाम का चयन कैसे हुआ, इसे लेकर जेफ बेजोस ने बात की। अमेजन के फाउंडर ने बताया कि पांच अभिनेताओं में से रॉबर्ट को चुना गया। दिलचस्प बात है कि सिर्फ तीन दिन पहले ही उनका नाम फाइनल किया गया था।

विज्ञापन
Trending Videos

कहा- 'सख्त चयन प्रक्रिया अपनाई गई'
बता दें कि सोमवार को बॉन्ड के रूप में रॉबर्ट पैटिनसन के नाम का एलान होने के बाद से काफी चर्चा हो रही है। जेफ बेजोस का कहना है कि जेम्स बॉन्ड के तौर पर रॉबर्ट पैटिनसन का चुनाव घोषणा से ठीक तीन दिन पहले हुआ। कैलिफोर्निया के मेनलो पार्क में सेमाफोर के सिलिकॉन वैली और द वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस में स्टेज पर बोलते हुए अमेजन के फाउंडर ने कहा, 'हमने बहुत सख्त प्रक्रिया से चयन किया। आखिरी फैसला शुक्रवार को किया गया'। बेजोस ने सिनेमा के आइकॉनिक रोल में से एक को कास्ट करने के बिहाइंड-द-सनी प्रक्रिया के बारे में यह रोचक जानकारी दी। 
जेफ बेजोस की टिप्पणी से यह भी साफ है कि अमेजन के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन के तौर पर वे सीधे बॉन्ड की कास्टिंग में शामिल थे। बता दें कि अमेजन MGM स्टूडियोज ने पिछले साल लंबे समय से चल रही इस फ्रैंचाइजी का क्रिएटिव कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया था और डेनिस विलेन्यूव को इस अनटाइटल्ड फिल्म को डायरेक्ट करने के लिए चुना था।

पांच फाइनलिस्ट में से किया गया चयन
बेजोस ने कहा कि आखिर में पांच फाइनलिस्ट चुने गए। स्क्रीन टेस्ट में हर एक ने तीन सीन किए। सभी ने ये तीन-तीन सीन असली सेट और पूरे कॉस्ट्यूम में दिए। बेजोस ने कहा, 'हमने उन पांच फाइनलिस्ट के असली, पुराने जमाने के स्क्रीन टेस्ट किए। यह सच में दिलचस्प था। सभी पांचों एक्टर शानदार थे, लेकिन पैटिनसन की एक्टिंग देखते ही बिना किसी बहस के उनके नाम पर मुहर लग गई'।
विज्ञापन

रॉबर्ट पैटिनसन - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या आ रही थी मुश्किल?
पैटिनसन को बॉन्ड के रूप में लिए जाने का फैसला तो किया जा रहा था, लेकिन अभिनेता की जबर्दस्त लोकप्रियता इसमें रोड़ा भी बन रही थी। दरअसल, टीम को लग रहा था कि रॉबर्ट पैटिनसन पहले से ही काफी बड़े और चर्चित सितारे हैं। उनसे पहले बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले एक्टर्स यह आइकॉनिक रोल मिलने से पहले इतने मशहूर नहीं थे। हालांकि, पैटिनसन के स्क्रीन टेस्ट के बाद सभी को यह विश्वास हो गया कि रॉबर्ट पैटिनसन ही परफेक्ट बॉन्ड हैं।
फाइनलिस्ट के नाम का खुलासा बेजोस ने नहीं किया है, लेकिन खबर है कि इस रोल के लिए कैलम टर्नर, जोश ओ'कॉनर, जैक लोवेन और निकोलस हॉल्ट जैसे एक्टर्स पर विचार किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें