फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chiranjeevi: चिरंजीवी के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास तोहफा, एक्टर की आगामी फिल्म के टाइटल का एलान

Fri, 22 Aug 2025 12:58 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi Upcoming Movie Title Revealed: आज शुक्रवार को मेगास्टार चिरंजीवी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर मेकर्स ने अभिनेता को धमाकेदार तोहफा देते हुए उनकी आगामी फिल्म के टाइटल का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
चिरंजीवी - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के जन्मदिन पर फिल्म निर्माताओं ने अभिनेता के फैंस को शानदार तोहफा देते हुए उनकी 157वीं फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुडी कर रहे हैं। आइए जानते हैं फिल्म का नाम। 

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?
अभिनेता चिरंजीवी की 157वीं फिल्म के शीर्षक इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से था। अब मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर इसका टाइटल रिवील कर दिया है। इसका नाम है "मन शंकर वरप्रसाद गरु", जिसका निर्देशन अनिल रविपुडी द्वारा किया जा रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: Baaghi 4 Song: 'बागी 4' का गाना 'बहली सोहनी' हुआ रिलीज, नजर आई टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की सिजलिंग केमिस्ट्री
विज्ञापन


 


चिरंजीवी के लुक ने खींचा ध्यान
अभिनेता चिरंजीवी की आगामी फिल्म के टाइटल अनाउंसमेंट का वीडियो भी जारी हुआ है, जो 59 सेकेंड का है। इसमें अभिनेता बॉसी लुक में शानदार एंट्री करते दिख रहे हैं और उनके चारों तरफ बॉडीगार्ड चल रहे हैं। इसके अलावा अंत वीडियो के अंत में चिरंजीवी कोहरे से भरे माहौल में घोड़े के साथ चलते हुए दिखाई देते हैं, जो दर्शकों का ध्यान खींचने का काम कर रहा है। ये देख अभिनेता के फैंस काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।



फिल्म के बारे में
साहू गरपति और सुष्मिता कोनिडेला द्वारा निर्मित इस फिल्म में चिरंजीवी के अलावा नयनतारा चिरु भी मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म में संगीत भीम्स सेसिरोलियो ने दिया है। वहीं यह फिल्म 2026 के शुरुआती महीने में रिलीज के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें