फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में हुए सड़क हादसे से दुखी चिरंजीवी, भारतीय नागरिकों की मौत पर जाहिर किया शोक

Mon, 17 Nov 2025 03:38 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi Expresses Grief Over Saudi Arabia Accident: सऊदी अरब में हुए एक सड़क हादसे में कई भारतीयों की मौत की खबर है। इस बात से साउथ एक्टर चिरंजीवी काफी दुखी हैं। अभिनेता ने भारतीय नागरिकों की मौत पर शोक  जाहिर किया है। 

विज्ञापन
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब में बुधवार को मक्का से मदीना जा रही एक बस लोडर से टकरा गई। हादसे के बाद उसमें आग लग गई। दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई। इसमें कई भारतीय भी शामिल हैं। इस खबर पर साउथ के चर्चित अभिनेता चिरंजीवी ने शोक प्रकट किया है। 

विज्ञापन


परिवार के लिए जाहिर की संवेदनाएं 
एएनआई की खबर के अनुसार मीडिया से बातचीत करते हुए  मेगास्टार चिरंजीवी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की है। वह कहते हैं, ‘हमारी संवेदनाएं परिवारों के साथ हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा को शांति मिले।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Vishwambhara Glimpse: जन्मदिन से पहले मेगास्टार चिरंजीवी का फैंस को तोहफा, ‘विश्वंभरा’ की पहली झलक आई सामने 
विज्ञापन


चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म कौन सी है? 
चिरंजीवी के करियर फ्रंट की बात करें तो दो साल से उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है। अगले साल वह फिल्म ‘विश्वंभरा’ रिलीज होगी। इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी नजर आएंगी। साथ ही आशिका रंगनाथ और कुणाल कपूर भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें