फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिरंजीवी के नाम का इस्तेमाल करने पर रेस्टोरेंट को मिला लीगल नोटिस, मालिक ने दी हैरान करने वाली प्रतिक्रिया

Mon, 03 Nov 2025 09:02 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chiranjeevi Dhaba News: चिरंजीवी का नाम इस्तेमाल करने पर एक रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया गया। इस पर रेस्टोरेंट के मालिक ने सफाई दी है। उन्होंने बताया है कि उनका अगला कदम क्या होगा?
विज्ञापन
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ के अभिनेता चिरंजीवी के नाम पर हैदराबाद में इस साल अप्रैल में एक रेस्टोरेंट खोला गया था। इस ढाबे के खिलाफ चिरंजीवी का नाम इस्तेमाल करने के लिए कानूनी नोटिस जारी किया गया है। यह खबर जब सोशल मीडिया पर फैली तो रेस्टोरेंट के मालिक रवि तेज ने इंस्टाग्राम पर बताया कि उन्हें कानूनी नोटिस मिला है। इस मामले पर उन्होंने और क्या कहा, आइए जानते हैं?
विज्ञापन

रेस्टोरेंट को कानूनी नोटिस मिला
रेस्टोरेंट के मालिक रवि ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि हैदराबाद सिविल कोर्ट ने एक आदेश पारित किया है, जिसमें कहा गया है कि चिरंजीवी के व्यक्तित्व अधिकारों की रक्षा की जाए। इसी के तहत उन्हें भी कानूनी नोटिस मिला है। 
 

चिरंजीवी से इजाजत मिली
उन्होंने बताया कि वह चिरंजीवी के फैन हैं, इसलिए उन्होंने उनके सम्मान में उनके नाम से रेस्टोरेंट की शुरुआत की थी। उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने इस मामले को सुलझाने के लिए चिरंजीवी की टीम से मुलाकात की है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें चिरंजीवी की तरफ से रेस्टोरेंट चलाने की अनुमति मिल गई है।
 

चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम@chiranjeevikonidela
नुकसान होने पर होगा एक्शन
मालिक ने दावा किया कि ऐसी अफवाहें हैं कि चिरंजीवी के नाम या तस्वीर का इस्तेमाल करने पर लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं और गिरफ्तारियां हो रही हैं। इस मामले पर उन्होंने आगे कहा कि जब तक अभिनेता की प्रतिष्ठा को कोई नुकसान नहीं पहुंच रहा है, तब तक डरने की कोई बात नहीं है।

यह खबर भी पढ़ेंहिट फिल्में न देने और नशेड़ी कहे जाने पर बोले अनुराग कश्यप, 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' को लेकर भी साझा किए विचार

अदालत ने जारी किया था आदेश
इससे पहले चिरंजीवी ने शिकायत की थी कि कई वेबसाइट उनकी तस्वीर का गलत इस्तेमाल करके कंटेंट बना रहे हैं। इसके बाद हैदराबाद की अदालत ने इस मामले में एक आदेश जारी किया था ताकि अभिनेता के प्रचार अधिकारों की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन

चिरंजीवी का वर्कफ्रंट
चिरंजीवी को आखिरी बार साल 2023 में फिल्म 'भोला शंकर' में देखा गया था। जल्द ही वह फिल्म 'मना शंकरा वारा प्रसाद गारू', 'विश्वमभरा', 'चिरुओडेला' और 'चिरू बॉबी 2' का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें