अमिताभ बच्चन ने महिला क्रिकेट टीम को दी बधाई
- फोटो : एक्स
रविवार को नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम में खेले गए महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर, पहली बार इस खिताब को हासिल किया। इस जीत के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मनोरंजन जगत से लेकर देश के कोने-कोने से बधाइयां मिल रही हैं। अब सदी के महानायक कहे जाने वाले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी बधाई देते हुए ट्वीट किया है। जानिए उन्होंने क्या लिखा।
अमिताभ बच्चन ने कहा- हम जीत गए…
अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘भारत जीत गई और भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व चैंपियन बन गई। आपने हम सभी देशवासियों को गर्व का अनुभव कराया। बधाई हो।’