फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी वाले बच्चे को यूजर्स ने किया ट्रोल, बचाव में आईं चिन्मयी श्रीपदा; ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Mon, 13 Oct 2025 02:54 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chinmayi Sripada Defends Ishit Bhatt: सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का कहना है कि केबीसी में 10 साल के इशित ने अमिताभ बच्चन से बदतमीजी की है। इस मामले पर चिन्मयी श्रीपदा ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
चिन्मयी श्रीपदा, इशित भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में 'केबीसी' जूनियर में इशित नाम का 10 साल का बच्चा नजर आया। एपिसोड में इसने अमिताभ बच्चन के साथ अजीब तरह से बात की। सोशल मीडिया पर इस बच्चे का वीडीयो वायरल है। कई दर्शकों को बच्चे का व्यवहार 'अशिष्ट' और 'घमंडी' लगा, इसलिए उसे ट्रोल किया गया। इसके जवाब में गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ट्रोलर्स की आलोचना की है।
विज्ञापन

चिन्मयी ने दिया जवाब
सोमवार को, चिन्मयी ने एक्स पर एक पोस्ट पर जवाब दिया। इस पोस्ट पर इशित की तस्वीर लगी थी और लिखा था 'इंटरनेट पर सबसे ज्यादा नफरत किया जाने वाला बच्चा।' पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए चिन्मयी ने लिखा 'एक वयस्क ने ट्वीट करके लिखा कि सबसे ज्यादा नफरत किया जाने वाला बच्चा। ट्विटर पर ये शख्स बदजुबानी करने वाले लोगों में से रहे हैं। जब बच्चों की मौत एक कफ सिरप से हुई थी, तब इनमें से किसी ने कुछ नहीं कहा था। बच्चे की यह फोटो पूरे तंत्र के बारे में बहुत कुछ कहती है। ये सब लोग एक अति-उत्साहित बच्चे को निशाना बना रहे हैं। इन लोगों ने खुद को बड़ा बना लिया है।'

क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि शो 'केबीसी' में इशित ने अमिताभ बच्चन से कहा 'मुझे नियम पता हैं इसलिए आप अभी मुझे नियम मत समझाना'। इसके बाद अमिताभ के द्वारा विकल्प पढ़े जाने से पहले ही इशित ने कई सवालों के जवाब दिए। जब अमिताभ बच्चन ने उनसे रामायण से जुड़ा सवाल पूछा, तो इशित ने विकल्प पूछे, लेकिन होस्ट को बार-बार टोकते हुए कहा, 'अरे लॉक करो!' हालांकि इशित ने गलत जवाब दिया। इसके बाद बिना किसी जीत के उन्हें यह शो छोड़ना पड़ा। जहां कुछ दर्शकों ने इशित के अति उत्साह की आलोचना की, वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह ट्रोलिंग बहुत ज्यादा हो गई।

केबीसी जूनियर के बारे में
कौन बनेगा करोड़पति जूनियर भारत के सबसे प्रतिष्ठित और लंबे समय से चल रहे क्विज शो में से एक है। इसका पहला प्रीमियर 2000 में हुआ था और अब भी अमिताभ बच्चन इसे होस्ट करते हैं। फिलहाल इसका 17वां सीजन चल रहा है।

यह खबर भी पढ़ें: अमिताभ ने बच्चे की बदतमीजी पर दिया जवाब! ट्वीट कर कही ये बात, यूजर्स बोले- दाे थप्पड़ लगाने चाहिए थे
विज्ञापन

चिन्मयी श्रीपदा के बारे में
चिन्मयी श्रीपदा एक मशहूर गायिका हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित कई भाषाओं में गाने गाए हैं। उन्होंने संगीतकार एआर रहमान के साथ भी काम किया है। उन्होंने कई अभिनेत्रियों के लिए डबिंग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें