फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kartik Aaryan: अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे मुरलीकांत पेटकर, कार्तिक आर्यन ने जाहिर की खुशी

Thu, 02 Jan 2025 06:19 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan: मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे और कार्तिक आर्यन ने उनकी बायोपिक 'चंदू चैंपियन' में उनकी भूमिका निभाई थी, जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया था।
 
विज्ञापन
मुरलीकांत पेटकर, चंदू चैंपियन - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैंपियन मुरलीकांत पेटकर भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता थे और कार्तिक ने कबीर खान द्वारा निर्देशित फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनका किरदार निभाया था। अब घोषणा की गई है कि मुरलीकांत पेटकर को खेलों में उनके योगदान के लिए अर्जुन लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। फिल्म में उनका किरदार निभाने वाले कार्तिक ने अब इस पुरस्कार पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

कार्तिक ने की मुरलीकांत पेटकर की तारीफ
एएनआई के हवाले से कार्तिक ने कहा, 'यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। उनकी बायोपिक पर काम करते हुए मुझे उनके जीवन के बारे में इतने विस्तार से और करीब से पता चला कि उनकी जीत बेहद निजी लगती है। वह अपने पूरे जीवन में अटूट और दृढ़ रहे, बावजूद इसके कि नियति ने उन पर तमाम चुनौतियां डालीं। मैं कई खेल हस्तियों से मिला हूं, लेकिन मुरलीकांत सर का खेल कौशल और दृढ़ निश्चय बेजोड़ है।

फिल्म पर क्या बोले कार्तिक
इससे पहले 'चंदू चैंपियन' के प्रमोशन के दौरान कार्तिक ने इस रोल के लिए अपनी तैयारी के बारे में से बात की थी। उन्होंने कहा था कि भावनात्मक और शारीरिक रूप से इस किरदार में ढलना मुश्किल था और वे एक-दूसरे से जुड़े हुए थे। इस बॉडी को बनाना बहुत धैर्य का काम था और इसमें वाकई बहुत समय लगा। उन्होंने कभी इस तरह की फिल्म इस तरह की शैली की कल्पना नहीं की थी और यह कुछ ऐसा है, जिसे मैंने कभी करने की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में
कार्तिक की आने वाली फिल्मों के बारे में बात करें तो वह 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के लिए कमर कस रहे हैं, जिसे समीर विद्वान द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया गया है। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए टीजर की घोषणा में कार्तिक ने अपने किरदार के असफल रिश्तों की कहानी को मजाकिया अंदाज में बताते हुए लिखा, 'मम्मी की खाई हुई कसम, यह मम्मा का लड़का बेचारा बनकर ही रहता है।' इसके अलावा कार्तिक फिल्म निर्माता अनुराग बसु के साथ एक और अनाम प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें