फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chand Mera Dil Box Office: 'चांद मेरा दिल' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा? जानिए तीसरे दिन कितने नोट छापे?

Sun, 24 May 2026 08:44 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chand Mera Dil Collection: फिल्म 'चांद मेरा दिल' की रिलीज को आज तीसरा दिन है। यह फिल्म 22 मई को थिएटर्स में सजी थी। रविवार की छु्ट्टी में इसने कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
विज्ञापन
चांद मेरा दिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनन्या पांडे और लक्ष्य अभिनीत रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चांद मेरा दिल' सिनेमाघरों में लगी हुई है। इसे करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म ने पहले दिन औसत प्रदर्शन किया था। दूसरे दिन कलेक्शन में मामूली बढ़त देखी गई। आज रविवार की छुट्टी में इस फिल्म को कितना फायदा मिला है? पढ़िए बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

विज्ञापन

चांद मेरा दिल - फोटो : सोशल मीडिया
'चांद मेरा दिल' का पिछले दो दिनों का बॉक्स ऑफिस
विवेक सोनी के निर्देशन में बनी फिल्म 'चांद मेरा दिल' अपनी रिलीज से पहले से काफी चर्चा में है। यह कॉलेज लाइफ लव स्टोरी पर बनी फिल्म है। पिछले दो दिनों इसने औसत प्रदर्शन किया है।
  • फिल्म 'चांद मेरा दिल' ने ओपनिंग डे पर तीन करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • बीते दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में और इजाफा देखा गया।
  • कल दूसरे दिन फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

'चांद मेरा दिल' का नया पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
तीसरे दिन कितना रहा कलेक्शन?
फिल्म 'चांद मेरा दिल' के कलेक्शन में तीसरे दिन बीते दो दिनों के मुकाबले बढ़ोतरी देखी गई है। इसे रविवार की छुट्टी का भरपूर फायदा मिलता दिख रहा है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने तीसरे दिन 3.58 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 10.33 करोड़ रुपये हो गया है। 

चांद मेरा दिल - फोटो : इंस्टाग्राम
इन फिल्मों के साथ है मुकाबला
चांद मेरा दिल का बजट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करीब 40 करोड़ रुपये है। इस लिहाज से शुरुआती तीन दिन इसका प्रदर्शन लागत के मुताबिक ठीक-ठाक है। हालांकि, इस फिल्म की असली परीक्षा वीकएंड के बाद कल सोमवार से शुरू होगी। बॉक्स ऑफिस पर इसके साथ मुकाबले में साउथ और बॉलीवुड की कई फिल्में लगी हुई हैं। इनमें ‘दृश्यम 3’, ‘पति पत्नी और वो दो’, ‘राजा शिवाजी’, ‘कृष्णावतारम’ और ‘करुप्पु’ के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

चांद मेरा दिल ट्रेलर रिलीज - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी?
इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य के अलावा आस्था सिंह और प्रथम राठौड़ भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी कॉलेज दोस्ती और फिर इश्क से शुरू होती है। शादी तक रिश्ता पहुंच जाता है। मगर, फिर दूरियां आती हैं। दो लोगों के रिलेशनशिप का यह सफर इंतजार, दर्द और इम्तिहान से होता हुआ क्या मोड़ लेता है, इसी पर फिल्म बनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें