दिवंगत हॉलीवुड स्टार चैडविक बोसमैन, जिन्हें ब्लैक पैंथर के किरदार के लिए जाना जाता है। अभिनेता को मरणोपरांत लॉस एंजिल्स में एक समारोह के दौरान हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम स्टार से सम्मानित किया गया। इस समारोह में दिवंगत एक्टर की पत्नी सिमोन लेडवर्ड भावुक दिखीं। इस दौरान अभिनेता के परिवार वाले और कुछ करीबी लोग भी शामिल रहे।
चैडविक बोसमैन को मिला सम्मान
साल 2020 में अभिनेता चैडविक बोसमैन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। गुरुवार को आयोजित हुए समारोह में दिवंगत एक्टर को 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' का खिताब मिला। इस खास अवसर पर अभिनेता की पत्नी सिमोन लेडवर्ड मौजूद थीं और दिवंगत पति को सम्मान मिलता देख भावुक दिखीं। सिमोन ने चैडविक बोसमैन के जूते उनके स्टार पर रखे, जो प्रतीकात्मक रूप से उनकी स्थायी उपस्थिति का प्रतीक था।
यह खबर भी पढ़ें:
'मैंने हार नहीं मानी', बीमारी से जूझ चुकीं साउथ अभिनेत्री ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्म; तस्वीर देख हैरान हुए लोग
सिमोन लेडवर्ड ने कहा- वो बड़े दिलवाले थे
सिमोन लेडवर्ड-बोसमैन ने अपने दिवंगत पति के बार बात की। उन्होंने कहा, 'चैडविक ने हम सभी को बहुत कुछ सिखाया। उनका हृदय इतना विशाल था कि वे प्रत्येक व्यक्ति को अपना एक खास अंश दे सकते थे और दुनिया के साथ साझा करने के लिए उनके पास अभी भी बहुत कुछ बचा है।' आगे उन्होंने कहा, 'हम आपके कौशल और आपकी निष्ठा को पहचानते हैं, और हम एक हीरो और एक आदर्श के रूप में आपकी विरासत को प्रस्तुत करते हैं। आपने सम्मान के साथ जीवन जिया और सच्चाई के मार्ग पर चले। आप जितने सुंदर थे, उतने ही प्रतिभाशाली भी थे। साथ ही जितने दयालु थे, उतने ही साहसी भी। हम आपसे प्यार करते हैं। हमें आपकी याद आती है। हम आपका धन्यवाद करते हैं।'