भाई से बात कर सकती हैं सेलिना
यूएई में हिरासत में अपने भाई को लेकर सेलिना ने कहा 'लंबे इंतजार के बाद, मेरे मन में तरह-तरह के ख्याल आ रहे थे। अब मुझे 100 प्रतिशत भरोसा है कि आखिरकार मैं अपने भाई से बात कर पाऊंगी और शायद मिल भी पाऊंगी। हम जल्द ही एम्बेसडर से भी मिल सकते हैं। मैं इस मीटिंग का इंतजार कर रही हूं। हम चीजों के बारे में और पता लगाएंगे। हम मिलकर जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या मामला है। मुझे लगता है कि विदेश मंत्रालय इसके बारे में बेहतर बता पाएगा। मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है।'
2024 से हिरासत में हैं विक्रांत
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, सेलिना जेटली का भाई साल 2016 से यूएई में रह रहा था और वह एमएटीआईटीआई ग्रुप में कार्यरत था, जो व्यापार और परामर्श प्रबंधन सेवाओं से जुड़ा था। सितंबर 2024 में उन्हें हिरासत में लिया गया। विक्रांत जेटली पर क्या आरोप हैं, इसके बारे में आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया गया है। यूएई के अधिकारी भी इस पर कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं।
फिल्मों से दूर हैं सेलिना जेटली
सेलिना जेटली इन दिनों फिल्मों से पूरी तरह से दूर हैं। उनका उनके पति से भी विवाद चल रहा है। उनका इल्जाम है कि वह घरेलू हिंसा का शिकार हुईं हैं। सेलिना की आखिरी फिल्म साल 2012 में आई 'विल यू मैरी मी' थी। फिल्मों से दूर होने के बावजूद वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।