श्री कृष्ण जन्मोत्सव के इस पावन पर्व को सिनेमाई दुनिया के दिग्गज सितारे भी बड़े धूमधाम से मनाते हैं और लोगों को बधाइयां देते हैं। आज 16 अगस्त को कई सेलेब्स सोशल मीडिया पर नेटिजंस को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस कड़ी में अनुपम खेर, कंगना रनौत से लेकर माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार शामिल हैं।
अनुपम खेर ने कहा- श्री कृष्ण सभी को सुखी रखें
अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर जन्माष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने कहा, ‘जगत मुरारी जी सभी को सुख, सम्पत्ति और शांति प्रदान करें। जय श्री कृष्ण।’
माधुरी दीक्षित ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं
मौनी रॉय ने पढ़ा संस्कृत श्लोक
बाॉलीवुड अभिनेत्री मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसमें वो श्री कृष्ण की आराधना करती दिख रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस संस्कृत श्लोक पढ़कर श्री कृष्ण की स्तुति करती भी दिख रही हैं।
बिग बॉस विनर करण वीर मेहरा ने भी दी शुभकामनाएं
कंगना रनौत ने दी जन्माष्टमी की बधाई
करीना कपूर खान ने जन्माष्टमी पर शेयर किया प्यारा पोस्ट