मशहूर कन्नड़ अभिनेता अजय राव अपनी निजी जिंदगी में दिक्कतों का समाना कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, उनकी पत्नी सपना ने उनके खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि शिकायत में उनकी बेटी का भी नाम है। मामले के बारे में और जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
अजय राव के खिलाफ शिकायत
खबरों के मुताबिक सपना ने अजय राव के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम की धारा 12 के तहत मजिस्ट्रेट कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है।
साल 2024 में अजय और सपना बेंगलुरु में अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे। उन्होंने गृह प्रवेश समारोह में कन्नड़ फिल्म उद्योग की कई हस्तियों को बुलाया था और जश्न मनाया था।
यह खबर भी पढ़ें: Hrithik-NTR: 'वॉर 2' की कामयाबी से खुश हुए ऋतिक-एनटीआर, सोशल मीडिया पर फैंस के लिए लिखा पैगाम
पत्नी और बेटी के साथ अजय राव
- फोटो : सोशल मीडिया
किसी ने शिकायत की अधिकारिक पुष्टि नहीं की
हालांकि इस खुशी के मौके के तुरंत बाद ही उनकी शादी में खटास की खबरें सामने आईं। उनके रिश्ते में दरार की खबरें इंटरनेट पर फैल गईं। हालांकि ना तो अभिनेता और ना ही उनकी पत्नी ने अभी तक इस मुद्दे पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी की है।
कई वर्षों तक डेटिंग करने के बाद, अजय राव और सपना ने 18 दिसंबर, 2014 को कर्नाटक के होसपेट में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2019 में इस जोड़े ने अपनी बेटी का स्वागत किया था।
अजय राव का काम
अजय राव ने 2003 में फिल्म 'एक्सक्यूज मी' से कन्नड़ फिल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर कदम रखा था। इससे पहले, वह सुदीप की फिल्म 'किच्चा' में सहायक भूमिका में दिखाई दिए थे।
उन्होंने ताजमहल, प्रेम कहानी, कृष्णन लव स्टोरी, कृष्णन मैरिज स्टोरी और कृष्ण-लीला सहित कई फिल्मों में अभिनय किया है।