यामी गौतम
- फोटो : इंस्टाग्राम
अगर आप अपने सफर को पीछे मुड़कर देखें, तो यामी गौतम में क्या बदलाव आया है?
मुझे लगता है कि खुद को लेकर मैं अब ज्यादा सहज हो गई हूं। पहले मैं बहुत जल्दी में रहती थी। बस काम चाहिए होता था, कुछ करते रहना है। अब चीजों को समझकर, महसूस करके फैसला लेती हूं। अब मेरे लिए सिर्फ काम करना मायने नहीं रखता, बल्कि अच्छा और सच्चा काम करना मायने रखता है।
मुझे नहीं लगता कि मैं बहुत सोचती हूं, लेकिन हां, अब मेरा झुकाव सिर्फ अच्छी कहानियों की तरफ है। पहले स्क्रिप्ट ढूंढती थी, अब स्क्रिप्ट खुद मुझ तक आती हैं, और मैं कोशिश करती हूं कि सिर्फ वही प्रोजेक्ट करूं जिसमें मेरा मन लगे। मैं अब अपने काम और दर्शकों को कभी हल्के में नहीं लेती। मुझे नहीं पता आगे क्या होगा, लेकिन इतना जरूर जानती हूं कि मेहनत और सच्चाई कभी बेकार नहीं जाती। मुझे बस अपना काम करना आता है, और वो पूरी ईमानदारी से करना है। हर दिन सीखने की कोशिश करती हूं और यही इवोल्यूशन मेरे लिए सबसे बड़ी बात है ... एक बेहतर इंसान और कलाकार बनना।