फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ‘द आर्चीज’ नहीं मिलती तो नौकरी ढूंढ रहा होता, ट्रोलिंग पर बोले वेदांग, कहा- इस फिल्म ने बदली जिंदगी

सार

Vedang Raina Exclusive Interview: वेदांग रैना ने फिल्म 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। रिलीज के वक्त फिल्म को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी। लेकिन वेदांग का कहना है कि उन्होंने उस दौर को कभी भी नकारात्मक तरीके से नहीं देखा।
विज्ञापन
वेदांग रैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता वेदांग रैना इन दिनों अपनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच अभिनेता ने अपनी डेब्यू फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन

‘द आर्चीज’ - फोटो : सोशल मीडिया
‘अगर द आर्चीज नहीं मिलती तो शायद नौकरी कर रहा होता’
अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में वेदांग रैना ने बताया कि ‘द आर्चीज’ उनके लिए सिर्फ पहली फिल्म नहीं, बल्कि जिंदगी बदल देने वाला मौका थी। अभिनेता ने कहा, ‘अगर 'द आर्चीज' मुझे नहीं मिलती, तो शायद मेरी जिंदगी बिल्कुल अलग दिशा में जा रही होती। उस समय मैं नौकरी ढूंढ रहा था और एमबीए के लिए आवेदन करने की तैयारी भी कर रहा था। मैं एक ऐसे मोड़ पर था, जहां मेरा भविष्य कुछ और ही हो सकता था।’

वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
‘मैंने कभी उस पूरे अनुभव को बुरे नजरिए से नहीं देखा’
फिल्म रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर हुई आलोचना और ट्रोलिंग को लेकर वेदांग ने कहा कि उन्होंने कभी भी इन बातों को खुद पर हावी नहीं होने दिया। उन्होंने कहा, ‘सच कहूं तो मैंने उस पूरे अनुभव को कभी उस नजरिए से देखा ही नहीं। मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि मैं पहली बार इतने बड़े स्तर पर स्क्रीन पर नजर आ रहा था और लोग मेरा काम देख रहे थे। मैं उस मौके के लिए बेहद खुश था।’

वेदांग रैना - फोटो : इंस्टाग्राम@vedangraina
‘इस फिल्म ने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी’
वेदांग ने साफ कहा कि लोगों की राय अपनी जगह है। लेकिन उनके लिए यह फिल्म सपनों को सच करने वाला मौका साबित हुई। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए उस फिल्म का मतलब सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं था, उसने मेरी पूरी जिंदगी बदल दी। इसलिए मैंने हमेशा उस अनुभव को अच्छे नजरिए से देखा। लोगों की राय अपनी जगह है, लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह थी कि मुझे ऐसा मौका मिला, जिसने मेरे सपनों को सच कर दिया। आज भी मैं उस मौके के लिए बेहद शुक्रगुजार हूं।’
 

आज भी बाकी कलाकारों के संपर्क में हैं वेदांग
वेदांग रैना ने यह भी बताया कि ‘द आर्चीज’ की पूरी स्टारकास्ट आज भी एक-दूसरे के संपर्क में रहती है। हालांकि सभी अपने-अपने काम में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा, ‘हम टच में हैं। सब लोग बहुत बिजी हो जाते हैं। जब मैं शूट कर रहा होता हूं तो बाकी लोग अपने काम में लगे होते हैं। सबकी अपनी-अपनी जर्नी है, लेकिन हम एक-दूसरे को मैसेज करते रहते हैं। किसी की फिल्म आती है तो उसे बधाई भी देते हैं।’
विज्ञापन

‘द आर्चीज’ - फोटो : सोशल मीडिया
रिलीज के बाद फिल्म को लेकर हुई थी काफी बहस
बता दें कि ‘द आर्चीज’ 7 दिसंबर 2023 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। इस फिल्म से सुहाना खान, अगस्त्य नंदा, खुशी कपूर, वेदांग रैना,  मिहिर आहूजा, अदिति सहगल और युवराज मेंडा ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। रिलीज के बाद फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी और सोशल मीडिया पर स्टारकास्ट को काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें