फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ‘आदिपुरुष’ की आलोचनाओं के बाद रणबीर की ‘रामायण’ पर बोले सैफ, VFX और पौराणिक फिल्मों पर कही ये बात

सार

Saif Ali Khan Exclusive: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही चर्चाओं में है। अब ‘आदिपुरुष’ में लंकेश का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान ने ‘रामायण’ पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए वीएफएक्स को लेकर सैफ ने क्या कुछ कहा…
विज्ञापन
सैफ अली खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता सैफ अली खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘कर्तव्य’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में सैफ एक पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। इस बीच सैफ ने रणबीर कपूर की आगामी फिल्म ‘रामायण’ पर भी प्रतिक्रिया दी। साथ ही उन्होंने अपनी फिल्म ‘आदिपुरुष’ लेकर बात की और फिल्म की आलोचनाओं पर खुलकर अपनी राय रखी। 

सैफ ने ‘रामायण’ को बताया स्पेशल फिल्म

विज्ञापन

अमर उजाला से खास बातचीत में जब सैफ से पूछा गया कि उनकी फिल्म आदिपुरुष को मिले निगेटिव रिस्पॉन्स और वीएफएक्स पर उठे सवालों के बाद क्या बॉलीवुड अब पौराणिक फिल्मों को लेकर ज्यादा सावधान हो गया है? खासकर तब जब नितेश तिवारी की 'रामायण' जैसी बड़ी फिल्म आने वाली है।

इस पर सैफ अली खान ने बिना घुमाए सीधा जवाब देते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि लोग रामायण के आइडिया को बहुत प्यार करते हैं। रामायण पहले भी बनी है और आगे भी बनती रहेगी। मुझे एक फीलिंग है कि ये जो नई रामायण बन रही है, वो बहुत स्पेशल फिल्म होने वाली है।'
विज्ञापन


सैफ ने आगे कहा, 'मैं रणबीर कपूर, यश, डायरेक्टर और पूरी क्रू को ऑल द बेस्ट कहना चाहता हूं। क्योंकि मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत खास फिल्म बनाई है और लोग उसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड होंगे।'

हमारे पास कई शानदार पौराणिक कहानियां
भारतीय पौराणिक कहानियों को बड़े पर्दे पर उतारने पर सैफ ने कहा कि हमारी संस्कृति में बहुत सारी शानदार हिस्टोरिकल और माइथोलॉजिकल कहानियां हैं, जिन्हें खूबसूरत तरीके से और स्टेट-ऑफ-द-आर्ट स्पेशल इफेक्ट्स के साथ बताया जा सकता है।

विज्ञापन

सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
'आदिपुरुष' में बने थे लंकेश, वीएफएक्स को लेकर हुआ था विवाद
सैफ अली खान साल 2023 में आई ओम राउत द्वारा निर्देशित ‘आदिपुरुष’ में लंकेश के किरदार में नजर आए थे। ‘रामायण’ पर आधारित इस फिल्म में प्रभास ने राघव, कृति सेनन ने जानकी और सनी सिंह ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था।

रिलीज के बाद फिल्म को डायलॉग्स, वीएफएक्स और किरदारों के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। खासकर फिल्म के वीएफएक्स पर लोगों ने जमकर सवाल उठाए थे। ऐसे में अब नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर ऑडियंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें