शोले, धुरंधर 2 और एक-दूजे के लिए
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा जुनून मैंने तीन बार देखा है
अभिनेता ने कहा, 'मैंने अपनी जिंदगी में ऐसा जुनून, ऐसा पागलपन बहुत कम बार देखा है और सच कहूं तो सिर्फ तीन बार ही महसूस किया है। पहली बार फिल्म एक दूजे के लिए के समय, जब मेरे किरदार की वजह से लोगों ने मुझे धमकियां तक दे दी थीं।
लोग इतने ज्यादा इमोशनल हो गए थे कि वे स्क्रीन और असल जिंदगी के बीच का फर्क ही भूल गए थे। कई लोग तो मुझसे कहते थे कि आपने ऐसा क्यों किया, जैसे वह सब सच में हुआ हो। उस दौर में न सोशल मीडिया था, न इतनी तेजी से खबरें फैलती थीं, लेकिन फिर भी ऑडियंस का जुड़ाव इतना गहरा था कि उनकी भावनाएं सीधे हमारे तक पहुंचती थीं।
दूसरी बार मैंने वैसा ही जुनून ‘शोले’ के दौरान देखा, जब सिनेमा सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं बल्कि लोगों के जीवन का हिस्सा बन गया था और किरदार उनके दिलों में बस गए थे।
अब तीसरी बार, इतने साल बाद, मैं वही आग, वही दीवानगी, वही पागलपन धुरंधर 2 के साथ देख रहा हूं। फर्क बस इतना है कि अब वक्त बदल गया है, माध्यम बदल गए हैं, लेकिन ऑडियंस का प्यार और उनका जुड़ाव वैसा ही है। यकीन मानिए, इतने लंबे करियर के बाद भी इस तरह का अनुभव मिलना बहुत बड़ी बात है और यह किसी कलाकार के लिए सबसे बड़ी खुशी होती है।'