फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरव्यू: 'किरदारों से हटकर अब कॉमेडी करना चाहती हूं'; दिव्या दत्ता ने बताई ख्वाहिश, ओटीटी पर कही यह बात

सार

Divya Dutta Interview: अभिनेत्री दिव्या दत्ता ने अब तक कई गंभीर और संवेदनशील किरदार निभाए हैं। हालांकि, वह सिर्फ ऐसे किरदारों तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। उनकी इच्छा है कि उन्हें कॉमेडी फिल्मों में भी काम करने का मौका मिले, जहां वह दर्शकों को खूब हंसा सकें।
विज्ञापन
दिव्या दत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिव्या इन दिनों अपनी फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' को लेकर चर्चा में हैं। 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म अब ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है। इसी सिलसिले में अमर उजाला से बातचीत में दिव्या ने फिल्म की रिलीज, थिएटर और ओटीटी के अनुभव और अपने करियर से जुड़े कई पहलुओं पर बात की। पढ़िए अमर उजाला से खास बातचीत में क्या बोलीं एक्ट्रेस...
विज्ञापन


 
Trending Videos

दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचना ही उद्देश्य
थिएटर में फिल्म रिलीज होने के बाद जब वही फिल्म ओटीटी पर आती है तो उसे नए दर्शक मिलते हैं। क्या दिव्या के लिए भी दोनों माध्यमों का अनुभव अलग है? वह कहती हैं, 'देखिए, असल बात यह है कि आप जितनी ज्यादा ऑडियंस तक पहुंच सकें, वही आपका मुख्य उद्देश्य होता है। आपने एक फिल्म बनाई है और चाहते हैं कि उसे ज्यादा से ज्यादा लोग देखें। पहले उसकी लिमिटेड थिएटर रिलीज हुई, लेकिन अब वह ओटीटी पर आ रही है। ऐसे में बहुत सारे लोग अपने समय और अपनी सुविधा के हिसाब से उसे देखेंगे। वे जिसके साथ देखना चाहते हैं, उसके साथ घर पर आराम से बैठकर फिल्म देखेंगे और अपनी प्रतिक्रिया देंगे। ज्यादा से ज्यादा लोगों को आपका काम देखना चाहिए, यह बहुत जरूरी है। बेशक बड़े पर्दे का अपना जादू है और ओटीटी का अपना। लेकिन मेरे लिए इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। जरूरी यह है कि आपका काम और आपकी कहानी लोगों तक पहुंचे।'

दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25
थिएटर और ओटीटी, दोनों की अपनी खूबी
क्या दिव्या भी किसी फिल्म को थिएटर में देखने से चूक जाएं तो उसके ओटीटी पर आने का इंतजार करती हैं?। इस पर वह कहती हैं, 'ऐसा कोई नियम नहीं है। अगर कोई फिल्म मिस हो गई तो बेशक ओटीटी पर आने का इंतजार करते हैं। लेकिन लाइव सिनेमा को कम नहीं आंक सकते। उसका अपना महत्व है। हर कोई उसका इंतजार करता है। वह चाहे बड़ी फिल्म हो, सुपरहिट फिल्म हो या किसी भी तरह की फिल्म हो, जब वह ओटीटी पर आती है तो लोग उसे दोबारा देखते हैं या पहली बार देखते हैं। थिएटर और ओटीटी का यह मेल बहुत खूबसूरत है।'

दिव्या दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया
'चिरैया' के बाद महिलाओं की प्रतिक्रियाएं खास
इस साल दिव्या दत्ता की फिल्म 'लास्ट मैन इन टावर' और 'गजब रात' के साथ वेब सीरीज 'चिरैया' को भी दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। खासकर 'चिरैया' देखने के बाद महिलाओं ने उनसे अपने अनुभव साझा किए। वह कहती हैं, 'यह साल टचवुड बहुत अच्छा रहा है। इन तीनों प्रोजेक्ट के लिए। थिएटर में फिल्में देखने के बाद कई लोग मुझे कहीं भी मिल जाते हैं और अपने अनुभव बताते हैं। 'चिरैया' देखने के बाद लड़कियां जिस तरह मुझसे बात करती हैं, यह बताती हैं कि फिल्म की कहानी ने उन्हें छुआ है और वे उससे खुद को जोड़ पाई हैं, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। इस साल मुझे बहुत अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली हैं।'

दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25
कॉमेडी करना चाहती हैं दिव्या, लेकिन ऑफर नहीं आते
क्या उन्हें कॉमेडी किरदार निभाने का मौका मिलता है? इस सवाल पर हंसते हुए वह कहती हैं, ' 'यार, कॉमेडी करना मुझे पसंद है, लेकिन मुझे कोई ऑफर ही नहीं करता।' हालांकि, दिव्या ने कुछ फिल्मों में कॉमेडी की है। वह बताती हैं, 'मैंने 'चिरैया' में भी थोड़ा कॉमेडी किया है। 'शर्माजी की बेटी' में भी किया है। लेकिन फुल फ्लेज्ड कॉमेडी करने में बड़ा मजा आएगा। मुझे वह पसंद है। अभिनय का मजा ही यही है कि आप अलग-अलग तरह की कहानियां कह रहे हैं और अलग-अलग किरदार निभा रहे हैं। कई बार लगातार इंटेंस सीन करके आते हैं तो मन हल्का करने के लिए एक लाफ्टर बहुत अच्छा लगता है।'

दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम@divyadutta25
महिलाओं के लिए कॉमेडी के मौके कम हैं?
क्या महिला कलाकारों को केंद्र में रखकर कॉमेडी फिल्में कम बनती हैं? इस पर दिव्या कहती हैं, 'मुझे नहीं लगता कि फिल्म निर्माता ऐसा कुछ सोचकर डरते हैं। लेकिन हमारे यहां फीमेल सेंट्रिक कॉमेडी ज्यादा लिखी नहीं जाती है। यह बात तो फैक्ट है। मैं चाहूंगी कि महिलाओं को केंद्र में रखकर भी ऐसी कॉमेडी फिल्में बनें, जिनमें वे खुलकर हंसें और दर्शकों को भी हंसाएं।'
विज्ञापन

दिव्या दत्ता - फोटो : इंस्टाग्राम
बार-बार देख सकती हैं ये फिल्में...
कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिन्हें बार-बार देखने के बाद भी मन नहीं भरता। दिव्या की पसंद में ऋषिकेश मुखर्जी और गुलजार की फिल्में शामिल हैं। वह कहती हैं, 'चुपके चुपके' ऋषिकेश मुखर्जी की फिल्म है। मैं उसे जितनी बार भी देख सकती हूं, देख सकती हूं। गुलजार की 'अंगूर' भी ऐसी ही फिल्म है। मैं उसे भी बार-बार देख सकती हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें