फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: ‘तारे जमीन पर’ फेम दर्शील सफारी क्या डेटिंग करने लगे? सुनाया किस्सा; बोले- ‘कलाई पर नाम…’

सार

Darsheel Safary Exclusive Interview: फिल्म ‘तारे जमीन पर’ में चाइल्ड आर्टिस्ट का रोल निभाकर दर्शील सफारी पाॅपुलर हुए। अब वह एक अभिनेता के तौर पर सक्रिय हैं। हाल ही में अमर उजाला के साथ उन्होंने अपनी निजी जीवन को लेकर कुछ खास बातें साझा की हैं। 

विज्ञापन
दर्शील सफारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दर्शील सफारी 29 साल के हो चुके हैं। अमर उजाला डिजिटल से उन्होंने अपने करियर को लेकर बातचीत की। इसी बातचीत में लव लाइफ, डेटिंग पर भी खुलकर बात की है। अपनी एक फीमेल फैन से जुड़ा चौंकाने वाला किस्सा भी सुनाया। पढ़िए, दर्शील सफारी से हुई बातचीत के प्रमुख अंश- 

विज्ञापन

 

दर्शील सफारी - फोटो : इंस्टाग्राम@dsafary

फीमेल फैन ने उठाया चौंकाने वाला कदम 
दर्शील सफारी ने सबसे पहले अपनी एक फीमेल फैन से जुड़ा किस्सा सुनाया। वह कहते हैं, ‘शुरुआत में जब फीमेल फैंस मुझे अप्रोच करती थीं, तब मुझे बहुत शर्म आती थी। एक किस्सा मुझे आज भी याद है। किसी ने मेरे लिए नस तो नहीं काटी, लेकिन एक फैन ने नुकीली चीज से अपनी कलाई ‘D’ लिख लिया था यानी मेरे नाम का पहला अक्षर कलाई पर उसने लिखा था। उस समय मैं सच में शॉक में चला गया था। लोग इमोशंस में आकर कुछ भी कर लेते हैं, जो बिल्कुल सही नहीं। जब कभी उस फैन के बारे में सोचता हूं, तो उम्मीद करता हूं कि वो ठीक हो।’

दर्शील सफारी - फोटो : इंस्टाग्राम@dsafary

डेटिंग को बताया कॉम्प्लिकेटेड 
अपनी लव लाइफ को लेकर दर्शील साफ कहते हैं, ‘काम में इतना व्यस्त रहता हूं कि डेट पर जाने का मौका कम ही मिलता है। ईमानदारी से कहूं तो डेटिंग मेरे लिए हमेशा कॉम्प्लिकेटेड रही है। जब मैं बड़ा हो रहा था, मुझे डेटिंग का मतलब ही नहीं पता था। मुझे लगता था कि गर्लफ्रेंड, बॉयफ्रेंड यही सब होता है, लेकिन डेटिंग क्या होती है, यह सब मुझे बाद में समझ आया।’

दर्शील सफारी - फोटो : इंस्टाग्राम@dsafary

बचपन में काम के कारण छूट गईं ये चीजें
वह आगे बताते हैं, ‘मुझे याद है, शायद 2012-2013 में पहली बार मुझे पता चला कि डेटिंग क्या है? उससे पहले मुझे बिल्कुल समझ नहीं थी कि लोग डेट पर जाते हैं, साथ में डिनर करते हैं। मैं उस दुनिया से थोड़ा अलग था, थोड़ा खोया हुआ था। स्कूल के समय दोस्तों के घर जाना, रात में रुकना, उनके साथ घूमना-फिरना या खेलना, ये सब भी मैंने किया ही नहीं। उस समय मैं काम में व्यस्त था और काफी सीमित माहौल में रह रहा था। 

विज्ञापन

दर्शील सफारी - फोटो : इंस्टाग्राम@dsafary
रिलेशनशिप में ईमानदारी सबसे जरूरी है
रिलेशनशिप को लेकर दर्शील का नजरिया बेहद साफ है। वह कहते हैं, ‘जहां तक रिलेशनशिप की बात है, ‘मैं खुद के साथ बहुत अच्छा हूं। मेरा खुद के साथ रिलेशनशिप बहुत अच्छा है। मैं मानसिक रूप से संतुष्ट हूं। लेकिन मेरे लिए रिलेशनशिप में सबसे जरूरी चीज कंफर्ट है। अगर मैं किसी को मैसेज कर रहा हूं या किसी के साथ हूं, तो वो एक कंफर्टेबल स्पेस होना चाहिए। साथ ही ईमानदारी भी बहुत जरूरी है। सच कहूं तो रिलेशनशिप मेरे लिए एक कंफर्ट प्लेस है।’  



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें