फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची; किसिंग सीन हटे; फिल्म को क्या रेटिंग मिली?

Mon, 27 Jul 2026 07:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

CBFC Cleared Spider Man Brand New Day: हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' को भारत में सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। मगर, इसमें कुछ कट लगाए गए हैं। जानिए फिल्म को क्या रेटिंग दी गई है?
विज्ञापन
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' 31 जुलाई को रिलीज होने जा रही है। भारत में भी फिल्म रिलीज होगी। सेंसर बोर्ड ने तीन बदलावों के निर्देश के बाद भारत में 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' की रिलीज को मंजूरी दे दी है। इन बदलावों के बावजूद फिल्म की पीटर पार्कर वाली डार्क कहानी और एक्शन सीन वैसे ही रहेंगे।

विज्ञापन


क्या मिली फिल्म को रेटिंग?
बता दें कि 'स्पाइडर-मैन-ब्रांड न्यू डे' भारतीय सिनेमाघरों में इस गुरुवार को रिलीज होगी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने इसे UA 13+ सर्टिफिकेट के साथ रिलीज करने की मंजूरी दे दी है। हालांकि, इसमें कुछ बदला किए गए हैं। सेंसर बोर्ड ने सुपरहीरो फिल्म में तीन बदलावों के निर्देश दिए हैं। 

क्या-क्या कराए गए हैं बदलाव?
सेंसर बोर्ड के अनुसार, बोर्ड ने मेकर्स को एक रोमांटिक किसिंग सीन हटाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही इंग्लिश ऑडियो और सबटाइटल ट्रैक से आपत्तिजनक भाषा और शब्दों को म्यूट करने या हटाने को कहा है। साथ ही शराब पीने वाले सीन के दौरान शराब के खिलाफ स्वास्थ्य चेतावनी दिखाने का निर्देश दिया। इन बदलावों साथ फिल्म को 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मंजूरी मिल गई है,। इसकी कहानी या एक्शन सीन में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


कौन थीं बेलवाडी मल्लम्मा? भूमि पेडनेकर निभाएंगी जिनका किरदार, जानें क्या था छत्रपति शिवाजी महाराज से नाता

टॉम हॉलैंड और जेंडाया आएंगे नजर
इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्साह है, जिसकी एक बड़ी वजह टॉम हॉलैंड का पीटर पार्कर और जेंडाया का एमजे के तौर पर वापसी करना है। फिल्म का यह नया पार्ट 'स्पाइडर-मैन- नो वे होम' की घटनाओं के बाद पीटर की जिंदगी को दिखाता है, जिसमें उसके सबसे करीबी लोगों की यादों से उसकी पहचान मिटा दी गई थी। नई शुरुआत करने के लिए मजबूर पीटर को एक नए खतरे का सामना करते हुए अपनी निजी मुश्किलों को भी संभालना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें