ऋषभ शेट्टी, भूमि पेडनेकर और संदीप सिंह
- फोटो : X
मल्लम्मा ने बनाई महिलाओं की टुकड़ी
- रानी मल्लम्मा ने बेलवाडी राज्य के अंदर महिलाओं को एकत्रित कर एक टुकड़ी बनाई।
- इस टुकड़ी की महिलाएं युद्ध नीति में पारंगत थीं, जिसका प्रशिक्षण उन्होंने मल्लम्मा से ही लिया था।
- इस महिला सेना में 5000 से भी ज्यादा महिलाएं शामिल थीं।
- इसके साथ ही यह भारतीय इतिहास की सबसे पहली महिला सैन्य टुकड़ी भी थी।
मराठा सम्राज्य से किया मुकाबला
अब सवाल यह है कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर बनने वाली फिल्म में बेलवाडी मल्लम्मा का जिक्र क्यों? तो आपको बता दें...
- एक वक्त था जब शिवाजी महाराज छोटी-छोटी रियासतें जीतकर बेलवाडी पहुंचने वाले थे।
- राजा ईशप्रभु, छत्रपति के बहुत बड़े प्रशंसक थे। मगर रास्ते में शिवाजी महाराज की सेना और बेलवाडी के किसानों के बीच झड़प हो गई।
- इसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की सेना और ईशप्रभु की सेना आमने-सामने खड़ी हो गईं।
- युद्ध हुआ और इसमें मल्लम्मा की महिला सेना ने भी भाग लिया।
- मल्लम्मा खुद चार महीने के बच्चे को गोद में लेकर युद्ध के मैदान में उतरीं। मगर उनकी सेना को हार का सामना करना पड़ा।
- अंत में अपनी सेना की गलती का पता चलते ही शिवाजी महाराज ने मल्लम्मा से माफी मांगी।
- अपने सैनिकों को कड़ी सजा दी और रानी मल्लम्मा को उनका राज्य वापस कर दिया गया।
- हालांकि, इस युद्ध में उनके पति और राजा ईशप्रभु को वीरगति प्राप्त हुई।
ऋषभ शेट्टी और संदीप शर्मा
- फोटो : X
कब रिलीज हाेगी फिल्म?
फिल्म 'द प्राइड ऑफ भारत: छत्रपति शिवाजी महाराज' का निर्देशन और निर्माण संदीप सिंह ने किया है। फिल्म की कास्ट में ऋषभ शेट्टी और भूमि पेडनेकर के अलावा अर्जुन रामपाल, विवेक ओबेराय और शेफाली शाह भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। 500 करोड़ के बजट में बन रही यह फिल्म दो भाग में बनेगी, जिसका पहला भाग अगले साल जनवरी में रिलीज हो सकता है।