फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BTS Jin: क्या बीटीएस मेंबर जिन ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के कपल वाला सीन किया रिक्रिएट? सिंगर का वीडियो वायरल

Sat, 19 Jul 2025 07:41 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Coldplay Concert Couple Controversy: कोरियन म्यूजिक बैंड बीटीएस के मेंबर जिन ने कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में हुई हालिया कपल कंट्रोवर्सी पर तंज कसा है। अपने चलते कॉन्सर्ट में सिंगर जिन ने ऐसा कुछ किया कि फैंस समझ गए कि उनका इशारा कहां है? 

विज्ञापन
बीटीएस सिंगर जिन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान एस्ट्रोनॉमर कंपनी के सीईओ को उनकी कुलीग के साथ बांहों में बांहें डाले देखा गया। सीईओ पहले से शादी-शुदा निकले तो इस मामले ने तुल पकड़ लिया। इस कपल पर अब मीम्स भी खूब बन रहे हैं। हाल ही में कोरियन म्यूजिक बैंड बीटीएस के सिंगर जिन ने भी इस कपल पर मजाकिया ढंग से तंज कसा है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


सिंगर जिन ने इशारों में कही ये बात
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सिंगर जिन का वायरल हो रहा है। वह अपने म्यूजिक टूर के एक कॉन्सर्ट में फैंस को एंटरटेन कर रहे थे। अचानक सिंगर जिन ने फैंस के साथ एक गेम खेला। स्टेज के पीछे की स्क्रीन पर ‘कोल्डप्ले’ लिखा था। इसके बाद सिंगर जिन ने फैंस से कहा, ‘क्या क्रिस मार्टिन (कोल्डप्ले म्यूजिक बैंड के सिंगर)’ मेरे ब्रदर हैं? इस फैंस ने हामी भरी। अचानक सिंगर जिन ने गले लगने और फिर छिप जाने का इशारा किया। इस पर फैंस ने जोर-जोर से कोल्डप्ले का नाम लिया। इस तरह से सिंगर जिन ने भी चीटिंग करने वाले उस कपल पर तंज कस दिया।  
 

विज्ञापन

कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में साथ दिखा कपल - फोटो : एक्स- @berthsfamily

क्या है पूरा मामला 
बताते चलें कि हाल ही में कोल्डप्ले का एक कॉन्सर्ट चल रहा था, अचानक कैमरे की नजर एक कपल पर पड़ी। कैमरे में नजर आते ही कपल घबरा गया। दोनों ने छिपने की कोशिश की। इस पर सिंगर क्रिस ने कहा, ‘या तो ये शरमा रहे हैं या फिर इनका अफेयर है।’ इसके बाद यह वीडियो वायरल हुआ। बाद में पता चला कि यह कपल एस्ट्रोनॉमर कंपनी से जुड़ा है। एक सीईओ है और दूसरा एचआर है। सीईओ तो पहले से शादी-शुदा है। लोगों ने इस कपल को चीटर (धोखेबाज) कहना शुरू कर दिया है। 

ये खबर भी पढ़ें: Coldplay: कोल्डप्ले ने शेयर की कॉन्सर्ट की तस्वीरें, यूजर्स को याद आया 'अफेयर स्कैंडल', दिए गजब रिएक्शंस 

कॉन्सर्ट में नजर आए सीईओ पर गिरी गाज
हाल ही में यह खबर भी आई है कि टेक कंपनी एस्ट्रोनॉमर ने सीईओ एंडी बायरन को छुट्टी पर भेज दिया है। इनकी जगह दूसरे सीईओ पीट डीजाॅय को लाया गया है। एंडी बायरन ने इस मामले पर अभी तक कोई बयान नहीं दिया है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें