फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elvish Yadav: एल्विश यादव की शादी की डेट हुई रिवील? यूट्यूबर ने बताया यहां करेंगे शादी

Sat, 19 Jul 2025 07:24 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Elvish Yadav Marriage: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव की शादी की खबरें पिछले काफी समय से चर्चाओं में हैं। अब हंसी-हंसी में ही शादी का डेट का ऐलान भी हो चुका है। हालांकि इसमें थोड़ा ट्विस्ट है। 
विज्ञापन
एल्विश यादव - फोटो : इंस्टाग्राम- @laughterchefscolors
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर एल्विश यादव हमेशा से अपने बिंदास अंदाज और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। अब एक बार फिर वो सुर्खियों में हैं- वजह है उनकी शादी की खबरें, जो पिछले कुछ महीनों से इंटरनेट पर ट्रेंड कर रही हैं। अब एल्विश की शादी की डेट का खुलासा भी हो गया है, लेकिन फैंस अब भी कन्फ्यूज हैं कि ये मजाक है या हकीकत। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


भारती ने बताई शादी की डेट?
दरअसल लाफ्टर शेफ्स का एक नया प्रोमो जारी हुआ है। इस प्रोमो में कृष्णा अभिषेक एक बार फिर एल्विश से शादी का जिक्र करते हुए नजर आ रहे हैं। कृष्णा एल्विश से कहते हैं कि अब खाना बनाने वाली कोई ले आओ। जिस पर एल्विश कहते हैं कि वो बता तो चुके हैं कि आ रही है। इसके बाद भारती सिंह कहती हैं कि हां, एल्विश की शादी की डेट भी वो बता ही देती हैं। इसके बाद भारती ने बताया कि 25 दिसंबर 2025 को एल्विश शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इतना ही नहीं, इसके बाद एल्विश ये भी बताते हैं कि वो उदयपुर में शादी करेंगे। 
 


सच में हुआ ऐलान या फिर मजाक?
इस वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिले। फैंस सवाल कर रहे हैं कि क्या ये वाकई सच है या फिर सिर्फ मजाक ही किया जा रहा है। वहीं बहुत सारे लोगों ने एल्विश को बधाई देना भी शुरू कर दिया। अब क्या सच में एल्विश इसी साल शादी करने जा रहे हैं या फिर ये शो को प्रमोट करने का महज एक स्टंट है, ये तो वक्त ही बताएगा। 
विज्ञापन




कौन हैं एल्विश यादव?
हरियाणा के रहने वाले एल्विश यादव ने यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनके मजाकिया वीडियो, देसी ह्यूमर और रियल लाइफ व्लॉग्स ने उन्हें करोड़ों दिलों में जगह दिला दी। 2023 में जब उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली, तब शायद किसी ने नहीं सोचा था कि वो शो जीत जाएंगे। लेकिन एल्विश ने इतिहास रचते हुए बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ट्रॉफी अपने नाम की।

निजी जिंदगी को लेकर हमेशा रहते हैं चर्चा में
एल्विश की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रहती है। फैंस अक्सर जानना चाहते हैं कि उनकी लाइफ में कौन है? क्या वो किसी को डेट कर रहे हैं? शादी को लेकर अब उन्होंने खुद ही एक संकेत दे दिया है, लेकिन इसमें कितना सच है, ये तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें