फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टूर पर निकलेगा बीटीएस के-पॉप ग्रुप, जानिए दुनियाभर के किन शहरों में देंगे परफॉर्मेंस?

Tue, 13 Jan 2026 10:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

BTS World Tour: मशहूर के-पॉप ग्रुप बीटीएस जल्द ही वर्ल्ड टूर पर निकलने वाला है। यह दुनियाभर के कई देशों में परफॉर्म करेगा। हालांकि इसके शेड्यूल में भारत का नाम नहीं है।
विज्ञापन
बीटीएस - फोटो : इंस्टाग्राम @बीटीएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनियाभर में मशहूर के-पॉप ग्रुप बीटीएस इस साल अप्रैल में अपने एल्बम के रिलीज होने के बाद एक बड़े वर्ल्ड टूर पर निकलेगा। इस ग्रुप में आरएम, जिन, सुगा, जे-होप, जिमिन, वी एंड जुंगकोक हैं। अपने दौरे के दौरान ये ग्रुप टोक्यो, बुसान, लास वेगास, लंदन, टोरोंटो, शिकागो, बैंकॉक और कुआलालंपुर में परफॉर्म करेगा।
विज्ञापन


शेड्यूल में नहीं है भारत का नाम
ग्रुप के टूर  मार्च 2027 तक होंगे। उम्मीद की जा रही थी ग्रुप का टूर भारत में होगा। हालांकि उनके शेड्यूल में भारत का नाम नहीं है। उम्मीद है कि यह ग्रुप भविष्य में जिन शहरों में परफॉर्म करेगा, उनकी घोषणा करेगा। हो सकता है कि भारत का नाम भी इसमें हो।

बीटीएस - फोटो : फेसबुक
ब्रेक पर था ग्रुप
पिछले तीन वर्षों में, ग्रुप के सदस्य एक ब्रेक पर थे, क्योंकि उन्होंने साउथ कोरिया में अपनी जरूरी मिलिट्री सर्विस पूरी करनी थी। इसके बाद एल्बम और कॉन्सर्ट जैसे सोलो प्रोजेक्ट्स पर काम किया। जुलाई 2025 में, एक लाइव ब्रॉडकास्ट पर, ग्रुप ने 2022 के बाद पहली बार पब्लिक में आकर बताया कि वे फिर से एक साथ आएंगे और मिलकर म्यूजिक पर काम करेंगे।

कब रिलीज होगा नया एल्बम?
तब से फैंस उनके म्यूजिक रीयूनियन की खबरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस महीने की शुरुआत में, बीटीएस ने अपने पांचवें फुल लेंथ एल्बम के साथ वापसी की घोषणा की। यह एल्बम 20 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है और इस एल्बम के सपोर्ट में एक बड़ा वर्ल्ड टूर भी होगा। 

Viral Video: शाहरुख खान से ये गुजारिश करके रोने लगी फैन, एक्टर का ऐसा रहा रिएक्शन

ग्रैमी नामांकन मिला
पांच बार ग्रैमी में नामांकन हासिल कर चुके बीटीएस ने पिछले दशक में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है और उन्हें सबसे प्रभावशाली पॉप म्यूजिक आइकन में गिना जाता है। इसने कई वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े हैं और दुनिया भर के म्यूजिक चार्ट्स में टॉप पर बने हुए हैं।
विज्ञापन

भारत में हुआ इवेंट
इस साल दिसंबर से जनवरी तक भारत में पहला ऑफिशियल बीटीएस-रिलेटेड इवेंट हुआ, जिसका नाम था गोल्डन: द मूमेंट। इस इवेंट में जुंगकुक की आर्टिस्टिक काबिलियत और उनके पहले सोलो एल्बम, गोल्डन को दिखाया गया था। इससे उम्मीद थी कि शायद यह ग्रुप अपने वर्ल्ड टूर के लिए भारत आ सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें