विंदू दारा सिंह ने किया मुकुल को याद
मीडिया से बातचीत करते हुए विंदू दारा सिंह ने दोस्त मुकुल को याद किया। इस दौरान विंदू ने कहा, 'हमने दोनों ने सन ऑफ सरदार में एक साथ काम किया था। हम दोनों फिल्म के टोनी और टीटू थे लेकिन टोनी हमें छोड़कर चला गया'
ये खबर भी पढ़ें:
Mukul Dev: मुकुल के निधन पर भावुक सेलेब्स, अजय देवगन बोले- 'नहीं हो रहा यकीन'; सुनील शेट्टी ने भी जताया दुख
शुक्रवार रात हुआ था निधन
बता दें अभिनेता मुकुल देव ने शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके बड़े भाई राहुल देव ने शनिवार सुबह इस बात की जानकारी दी। इस खबर के सामने आने के बाद अजय देवगन, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी, दीपशिखा नागपाल समेत कई हस्तियों ने उन्हें याद किया।
विनीत सिंह ने जताया दुख
एक्टर मुकुल देव के निधन पर अभिनेता विनीत कुमार सिंह ने भी पोस्ट शेयर कर दुख जताया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर मुकुल देव की फोटो शेयर कर लिखा है, 'मॉडलिंग से लेकर हिंदी, पंजाबी और दक्षिण भारतीय फिल्मों में प्रभावशाली भूमिकाओं तक मुकुल देव के सफर में उनकी अपार प्रतिभा और समर्पण दिखाई दिया। 54 साल की उम्र में उनका अचानक चले जाना मनोरंजन उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है'।