ब्रिटिश यूट्यूबर केएसआई और क्रिकेटर शुभमन गिल
- फोटो : इंस्टाग्राम@shubmangill
क्रिकेटर शुभमन गिल से की मुलाकात
अपने इंस्टाग्राम पर ही ब्रिटिश यूट्यूबर केएसआई ने इंडियन क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। इन तस्वीरों पर फैंस ने भी रिएक्शन दिए हैं। शुभमन गिल के साथ साझा की गई तस्वीरों पर केएसआई ने कैप्शन लिखा, ‘फन टाइम।’ इन तस्वीरों में केएसआई और शुभमन गिल हंसी-मजाक के अंदाज में नजर आ रहे हैं।
कौन है यूट्यूबर केएसआई?
यूट्यूबर केएसआई एक रैपर, बॉक्सर और एंटरप्रेन्योर भी हैं। वह गेमिंग कंटेंट पर कॉमिक अंदाज में वीडियो बनाते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर ही लगभग 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं यूट्यूब पर लगभग 17 मिलियन फॉलोअर्स हैं।