फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट आई सामने, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला

Thu, 08 Jan 2026 12:55 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhoot Bangla New Release Date: अक्षय कुमार की अदाकारी वाली फिल्म 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जानते हैं मेकर्स ने यह फैसला क्यों लिया है।
विज्ञापन
भूत बंगला - फोटो : आईएमडीबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय कुमार अपने कई प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर जारी किया है। अब उनकी एक और अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने इसकी रिलीज की नई तारीख का ऐलान किया है।
विज्ञापन

'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट
अक्षय कुमार की आने वाली हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' की नई रिलीज डेट आ गई है। यह फिल्म अब 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बालाजी मोशन पिक्चर्स ने इंस्टाग्राम पर इसका एक पोस्टर जारी किया है। इसमें अक्षय कुमार लालटेन लेकर एक टीले पर बैठे हैं। पोस्टर पर लिखा है 15-05-2026। इसके कैप्शन में लिखा है 'बंगले से एक खबर आई है। दरवाजे 15 मई 2026 को खुलेंगे। सिनेमाघरों में मिलते हैं।'
 

2 अप्रैल को रिलीज होनी थी फिल्म
फिल्म के निर्माताओं ने पहले इसकी रिलीज डेट 2 अप्रैल, 2026 बताई थी। हालांकि अब यह कन्फर्म हो गया है कि फिल्म एक महीने बाद सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बताया जाता है कि 'धुरंधर 2' की वजह से मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 'धुरंधर 2' इसी साल 19 मार्च को रिलीज होगी।

अक्षय और तब्बू होंगे एक साथ
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। 25 साल बाद अक्षय और तब्बू 'भूत बंगला' में फिर से साथ आ रहे हैं।

'द राजा साब' के टिकटों की बढ़ी कीमतें, स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए देना होगा 1000; जानें मल्टीप्लेक्स का भाव

विज्ञापन

फिल्म के बारे में
शोभा कपूर और एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स, अक्षय कुमार की केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर, भूत बंगला को प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म की कहानी आकाश ए. कौशिक ने लिखी है। रोहन शंकर ने डायलॉग लिखे हैं, और अभिलाष नायर और प्रियदर्शन ने स्क्रीनप्ले लिखा है। फिल्म में दिवंगत एक्टर असरानी भी नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें