फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brian Wilson Passes Away: 82 साल में ब्रायन विल्सन का निधन, ‘द बीच बॉयज’ बैंड के जरिए दिया शानदार म्यूजिक

Wed, 11 Jun 2025 10:51 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

द बीच बॉयज नाम के फेमस बैंड के को-फाउंडर ब्रायन विल्सन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। हाल ही में परिवार की तरफ से यह सूचना दी गई।

विज्ञापन
ब्रायन विल्सन - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड में कई फेमस म्यूजिक बैंड हुए, उन्हीं में से एक ‘द बीच बॉयज’ भी रहा है। इस बैंड के को-फाउंडर रहे ब्रायन विल्सन के निधन की सूचना परिवार द्वारा साझा की गई। परिवार ब्रायन के जाने से काफी दुखी है। 

विज्ञापन


परिवार ने किया सूचित 
सोशल मीडिया के जरिए विल्सन के परिवार ने बुधवार उनके निधन की जानकारी साझा की है। परिवार ने लिखा, ‘हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि ब्रायन विल्सन का निधन हो गया है। दुख जताने के लिए हमारे पास इस वक्त शब्द नहीं है। प्लीज, इस समय हमारी प्राइवेसी की रेस्पेक्ट करें। हमारा परिवार इस समय काफी दुखी है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Dakota Johnson: क्या आठ वर्षों बाद अलग हो रहे हैं हॉलीवुड स्टार डकोटा और क्रिस मार्टिन? जानें वजह

प्रतिभा के धनी थे ब्रायन विल्सन 
ब्रायन विल्सन एक चर्चित अमेरिकी म्यूजिशियन, सिंगर, सॉन्ग राइटर थे। साथ ही वह म्यूजिक प्रोड्यूसर भी रहे। ब्रायन फेमस बीच बॉयज बैंड के को-फाउंडर भी रहे हैं। बेहतरी पॉप म्यूजिक ब्रायन ने बनाया। साथ ही वह रिकॉर्डिंग की तकनीक में भी उन्हें महारत हासिल थी। ब्रायन विल्सन को बेहतरीन अमेरिका सॉन्ग राइटर्स में गिना जाता है। 

ये खबर भी पढ़ें:Harry Potter: पार्वती पाटिल के रोल में दिखेंगी ये इटालियन एक्ट्रेस, नाराज फैंस बोले- ‘भारत के साथ भेदभाव…’ 

मिले कई अवॉर्ड 

विज्ञापन

ब्रायन विल्सन को अपने करियर में कई अवॉर्ड भी मिले। वह नौ बार ग्रेमी अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट हुए और दो बार के विनर भी रहे। गोल्डन ग्लोब जैसे अवॉर्ड के लिए भी उनके एल्बम का एक सॉन्ग साल 2016 में नॉमिनेट हुआ था। इस महान कलाकार का जाना अमेरिकी म्यूजिक की दुनिया के लिए बड़ी क्षति की तरह है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें