फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra: पुराने विवाद के चलते बढ़ी कुणाल कामरा की मुश्किल, जल्द शुरू होगी विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही

Sat, 14 Jun 2025 11:24 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedian Kunal Kamra Eknath Shinde: इसी साल मार्च में कुणाल कामरा एकनाथ शिंदे को लेकर बनाए गए पैरोडी गाने के चलते विवादों में आ गए थे। अब उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही शुरू होगी। आइए इस खबर में जानते हैं पूरा मामला।
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को निशाना बनाने वाले पैरोडी गाने को लेकर स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा के खिलाफ विशेषाधिकार हनन की कार्यवाही जल्द शुरू होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

इस मामले में मार्च में बजट सत्र के दौरान भाजपा विधायक प्रवीण दारकर ने कॉमेडियन और शिवसेना (यूबीटी) की प्रवक्ता सुषमा अंधारे के खिलाफ राज्य विधान परिषद में नोटिस पेश किया था।

कामरा के खिलाफ नोटिस जारी करने की तैयारी
मामले पर विधानमंडल सचिव जितेंद्र भोले ने कहा 'विधान परिषद के अध्यक्ष राम शिंदे ने भाजपा एमएलसी प्रसाद लाड की अध्यक्षता वाली विशेषाधिकार समिति को नोटिस भेज दिया है।'
संपर्क किए जाने पर लाड ने पीटीआई को बताया कि उनके नेतृत्व वाली समिति ने विशेषाधिकार हनन नोटिस पर चर्चा करने के लिए बैठक की और उन्होंने कामरा और अंधारे को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: कुणाल कामरा ने मांगी माफी, शो में शामिल हुए शख्स को दिया जबरदस्त ऑफर; जानें क्या है पूरा मामला

कुणाल कामरा - फोटो : इंस्टाग्राम
क्या है कामरा और शिंदे का विवाद?
मार्च में कॉमेडियन कुणाल कामरा ने शिवसेना अध्यक्ष को निशाना बनाकर एक गाना बनाया था। हालांकि उन्होंने वीडियो में उनका नाम नहीं लिया था। उन्होंने इस गाने को एक शो में गाया था। इस पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़का था। उन्होंने उस जगह पर तोड़फोड़ की थी जहां पर कुणाल का शो फिलमाया गया था। इस मामले में कुणाल कामरा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज हुई थी। कुणाल कामरा ने जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था।
विज्ञापन

पहले भी विवादों में रहे कामरा
कॉमेडियन कुणाल कामरा का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। वह अर्नब गोस्वामी से भिड़ चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट पर भी बयानबाजी कर चुके हैं। मई 2020 में कुणाल कामरा ने पीएम मोदी का एक मॉर्फ्ड वीडियो शेयर किया था। वीडियो में सात साल का बच्चा पीएम मोदी के लिए गाना गा रहा था। कामरा ने इस वीडियो को एडिट कर दिया था। इस वीडियो में बच्चे के गाने की जगह पर 'पीपली लाइव' के गाने 'महंगाई डायन खाए जात है' लगा दिया। विवाद होने पर कामरा ने वीडियो डिलीट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें