फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुत्र वैली फिल्म फेस्टिवल स्थगित, दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के सम्मान में लिया गया बड़ा फैसला

Thu, 16 Oct 2025 09:06 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tribute To Zubeen Garg : ब्रह्मपुत्र वैली फिल्म फेस्टिवल ने दिवंगत गायक जुबीन गर्ग के सम्मान में बड़ा फैसला लिया है। अपने 10वें एडिशन को रद्द कर दिया है।

विज्ञापन
दिवंगत गायक जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम@zubeen.garg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयोजकों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि ब्रह्मपुत्र वैली फिल्म फेस्टिवल इस साल नहीं होगा। इसके 10वें एडिशन को रद्द कर दिया गया है। यह फिल्म फेस्टिवल 4-7 दिसंबर 2025 को होने वाला था, लेकिन अब 2026 में किसी अन्य तारीख पर आयोजित किया जाएगा। यह फैसला फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों ने असम के चर्चित गायक जुबीन गर्ग के सम्मान में लिया है। कुछ वक्त पहले ही सिंगर का निधन हुआ। 

विज्ञापन


जुबीन गर्ग को दिया सम्मान 
एएनआई की खबर के अनुसार एक आधिकारिक बयान में फिल्म फेस्टिवल की निदेशक तनुश्री हजारिका ने कहा, ‘जुबीन गर्ग का निधन सिर्फ असम के लिए ही नहीं बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए क्षति है, जिसने उनकी कला के माध्यम से अपनी लय और पहचान पाई। जब हमारे लोग जुबीन गर्ग के निधन के शोक में डूबे हों तो फिल्म फेस्टिवल का जश्न मनाना उचित नहीं लगता है। इस साल हम जुबीन को याद करने, चिंतन करने और सम्मान देने के लिए ठहर गए हैं।’  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें