विजय देवरकोंडा ने तारीफ की
विजय देवरकोंडा ने रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को देखा और इसकी सोशल मीडिया पर तारीफ की। इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने फिल्म का पोस्टर शेयर किया। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'कल रात धुरंधर देखी। बहुत मजा आया।' कास्ट और डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'लड़के सब आग उगल रहे थे। पूरी टीम को मेरी तरफ से खूब प्यार और बधाइयां।'
बॉक्स ऑफिस पर कर रही अच्छी कमाई
आपको बता दें 'धुरंधर' का सीक्वल मार्च 2026 में आने वाला है। इसे लेकर फैंस उत्साहित हैं। जब से यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है तब से ही खूब पैसे कमा रही है। 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई 'धुरंधर' ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर खबर लिखे जाने तक 117 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। मेकर्स ने जानकारी दी है कि इसने वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
'धुरंधर' के बारे में
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, और राकेश बेदी जैसे कलाकार हैं। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी पसंद आ रही है। यह फिल्म एक रॉ एजेंट की कहानी है जो टेरर नेटवर्क को नाकाम करने के लिए पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड में घुसता है। कुछ लोगों ने फिल्म के 3.5 घंटे के रनटाइम को लेकर चिंता जताई है।