फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: रविवार को 'जेलर 2' के आगे 'उड़ता तीर' की रफ्तार हुई धीमी, 'नई-नवेली' पर भारी 'प्रहार', जानें कमाई

Sun, 25 Oct 2026 08:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Box Office Collection: सिनेमाघरों में कई फिल्में लगी हुई हैं। वीकएंड पर इनके कलेक्शन में इजाफा देखा गया है।
  • रजनीकांत अभिनीत 'जेलर 2' सबसे आगे चल रही है। वीकएंड पर इसकी कमाई में और भी इजाफा देखा जा रहा है।
  • इसके अलावा आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर', 'प्रहार' और 'नई नवेली' जैसी फिल्में भी लगी हुई हैं। जानिए कलेक्शन के मामले में किसका प्रदर्शन अच्छा रहा।
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'जेलर 2' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है। यह 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से सिर्फ कुछ कदम ही दूर है। इसके अलावा सिनेमाघरों में कॉमेडी स्पाई फिल्म 'उड़ता तीर' लगी है। वहीं, यामी की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' पहले से लगी हैं। जानिए इनकी रविवार की कमाई कितनी रही?

विज्ञापन
Trending Videos

रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@sunpictures
जेलर 2 का बॉक्स ऑफिस कितना?
फिल्म 'जेलर 2' रिलीज के बाद से ही ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वीकएंड पर इस शानदार कमाई में और भी इजाफा हो गया है। कल शनिवार को इस फिल्म ने 24.15 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज रविवार को 11वें दिन खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों में कलेक्शन 19.56 करोड़ रुपये हो गया है। इसी के साथ इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 392.56 करोड़ रुपये हो चला है। 

उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' की रफ्तार कितनी बढ़ी?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ओपनिंग ली थी। मगर, वीकएंड पर हालत थोड़ी ठीक हुई है। कल शनिवार को कमाई 7.25 करोड़ रुपये थी। वहीं, आज रविवार को तीसरे दिन का कलेक्शन 5.93 करोड़ रुपये हो गया है। अंतिम परिणाम आने तक कमाई में इजाफा होगा। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 17.28 करोड़ रुपये हो चुका है।

प्रहार-नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया
'नई नवेली' और 'प्रहार' का कलेक्शन
यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' और राजकुमार राव अभिनीत 'प्रहार' एक ही दिन रिलीज हुई थी। शुरुआत में 'नई नवेली' ने अच्छा प्रदर्शन किया। मगर, वक्त बीतने के साथ प्रहार ने बढ़त बना ली है। कल शनिवार को नई नवेली ने 95 लाख रुपये कमाए थे। वहीं, आज रविवार को कमाई 82 लाख रुपये है। यामी की फिल्म का टोटल कलेक्शन 24.52 करोड़ रुपये है। 
वहीं, 'प्रहार' ने कल शनिवार को नौवें दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। आज रविवार को 10वें दिन का कलेक्शन 1.02 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 19.92 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : इंस्टाग्राम@luv_films
'पहला प्यार दूसरी बार' ने कितने कमाए?
इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर 50 लाख रुपये कमाए थे। कल शनिवार को दूसरे दिन कलेक्शन 73 लाख रुपये रहा। वहीं, आज रविवार की छु्ट्टी का भी इसे फायदा नहीं मिला है। आज तीसरे दिन इसकी कमाई 61 लाख रुपये हो गई है। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 1.84 करोड़ रुपये हो चुका है। बता दें कि अनुज सैनी निर्देशित यह फिल्म कल 23 अक्तूबर को रिलीज हुई। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें