फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान: अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लॉन्च इवेंट में नहीं पहुंचे भाईजान, भेजा वीडियो संदेश, जानिए क्या कहा?

Sun, 25 Oct 2026 07:13 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • सलमान खान ने पंजाब में एक लग्जरी आवासीय प्रोजेक्ट का एलान किया है।
  • हालांकि, जब इसका लॉन्च इवेंट हुआ, तो दबंग खान इसमें उपस्थित नहीं हो पाए।
  • अभिनेता ने लॉन्च कार्यक्रम से खुद को दूर रखा। हालांकि, एक वीडियो संदेश जरूर भेजा।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान ने पंजाब में एक रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। 'एसके टावर्स' नाम के इस लग्जरी प्रोजेक्ट का लॉन्च कार्यक्रम रखा गया। मगर, इसमें सलमान नहीं पहुंचे। अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए सलमान ने जीबी रियलिटी और जैकब एंड कंपनी के साथ करार किया है। प्रोजेक्ट भी सलमान खान के नाम पर 'एसके टावर' रखा गया है। मगर, वे खुद इसके लॉन्च कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बने।

विज्ञापन
Trending Videos

वीडियो मैसेज में सलमान ने क्या कहा?
सलमान खान ने 'एसके टावर' के लॉन्च इवेंट में उपस्थिति दर्ज नहीं कराई। बजाय इसके उन्होंने एक वीडियो मैसेज भेजा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों और सुरक्षा कारणों से सलमान कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान लॉन्च इवेंट में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने इस मौके के लिए एक वीडियो मैसेज भेजा। उन्होंने कहा, 'कुछ जरूरी वजहों से मैं आज रात नहीं आ सका, लेकिन, भले ही मैं वहां शारीरिक तौर पर उपस्थित नहीं हूं, मेरा दिल, मेरी आत्मा और मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं'।

छह टावर और इतने करोड़ का निवेश
इस प्रोजेक्ट की घोषणा एक विज्ञापन के जरिए की गई थी, जिसमें एक्टर ने लग्जरी घड़ी और ज्वेलरी ब्रांड जैकब एंड कंपनी और रियल एस्टेट फर्म जीबी रियल्टी के साथ मिलकर काम किया था। सलमान खान के नाम वाले इस प्रोजेक्ट में छह टावर होंगे और इसमें लगभग 2,500 करोड़ रुपये का निवेश होगा। इस लग्जरी रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट में सलमान के नाम से एक हाई-राइज डेवलपमेंट को प्रमोट किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन

क्या बिश्नोई गैंग की धमकियों की वजह से बरती दूरी?
प्रोजेक्ट के लॉन्च कार्यक्रम में सलमान खान के उपस्थित नहीं होने की एक वजह बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियां भी बताई जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों की वजह से सलमान इस इवेंट में शामिल नहीं हो रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर मुंबई में गोलीबारी की गई। इसमें वे बाल-बाल बचे। जांच में यह भी बात सामने आई कि पहले सलमान खान पर हमले की प्लानिंग थी। मगर, टाइट सिक्योरिटी के चलते ऐसा नहीं हो सका। सलमान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों 'मॉन्स्टर' की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें नयनतारा भी हैं। इसके अलावा वे अपनी फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर भी चर्चा बटोर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें