बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में से एक कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी जिंदगी के सबसे खास दौर से गुजर रहे हैं। ये कपल जल्द ही पेरेंट बनने वाला है और इसी बीच मॉम टू बी कियारा पति सिद्धार्थ संग स्पॉट हुई हैं।
क्लिनिक में गईं कियारा आडवाणी
मुंबई के बांद्रा इलाके में शुक्रवार को कियारा और सिद्धार्थ को एक क्लीनिक के बाहर देखा गया, जहां दोनों मीडिया से बचते हुए नजर आए। खास बात यह रही कि कियारा ने अपना बेबी बंप छिपाने की पूरी कोशिश की। रेड शर्ट और मास्क पहने कियारा काफी सिंपल लुक में दिखीं, लेकिन उनके चेहरे की चमक और बॉडी लैंग्वेज ने फैंस को बहुत कुछ कह दिया।
पैपराजी ने जैसे ही उन्हें देखा, तो कियारा ने तुरंत छाते की आड़ लेकर कैमरों से खुद को बचाने की कोशिश की। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा लगातार उनकी प्रोटेक्शन में लगे रहे और दोनों बिना किसी पोज दिए जल्दी से गाड़ी में बैठकर निकल गए।
साल 2023 में हुई थी शादी
कियारा और सिद्धार्थ ने फरवरी 2023 में शादी की थी। शादी के बाद से ही फैंस को इस कपल से गुड न्यूज़ का इंतजार था और अब जब वो समय नजदीक आ रहा है, तो फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कियारा की ड्यू डेट अक्टूबर और नवंबर 2025 के बीच की है। कियारा इन दिनों एक्टिंग से ब्रेक पर हैं ताकि वो अपनी प्रेग्नेंसी को पूरी तरह से एंजॉय कर सकें। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा अगस्त से अपनी अगली फिल्म ‘वीवन’ की शूटिंग फिर से शुरू करने वाले हैं। ऐसे में ये दोनों सितारे फिलहाल परिवार और नए मेहमान की तैयारी में बिजी हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
Galwan Movie: सलमान खान की फिल्म 'गलवां' की पहली झलक आई सामने, दमदार लुक में दिखे भाईजान
'वॉर 2' में नजर आएंगी कियारा
वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा के पास प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है। वो जल्द ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ 'वॉर 2' में नजर आएंगी, जो 14 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वो यश के साथ अपनी पहली कन्नड़ फिल्म 'टॉक्सिक' में दिखेंगी, जिसका निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, कियारा को मीना कुमारी की बायोपिक के लिए भी अप्रोच किया गया है। हालांकि, फिल्म की स्क्रिप्ट अभी तैयार हुई है और कास्टिंग को लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। मीना कुमारी के बेटे तजदार अमरोही ने इस बात की पुष्टि की है कि कियारा को अभी साइन नहीं किया गया है, लेकिन संभावना है कि वो इस रोल को निभा सकती हैं। कुल मिलाकर, फैंस अब बेसब्री से इस स्टार कपल के घर आने वाले नन्हे मेहमान का इंतजार कर रहे हैं। 'शेरशाह' की इस जोड़ी की रियल लाइफ स्टोरी अब और भी खूबसूरत बनने जा रही है।