फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Collection Review: ‘मेट्रो..’ को मिलेगी ‘जुरासिक वर्ल्ड’ से कड़ी टक्कर, यहां जानिए एक्सपर्ट की राय

Fri, 04 Jul 2025 08:18 PM IST
हिमांशु सोनी अमर उजाला, मुंबई

सार

Metro in Dino and Jurassic World Rebirth Collection: बॉक्स ऑफिस पर 4 जुलाई को 'मेट्रो इन दिनों' और 'जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ' रिलीज हुई हैं। चलिए जानते हैं एक्सपर्ट्स की दोनों फिल्मों के कलेक्शन पर क्या राय है।
विज्ञापन
मेट्रो इन दिनों बनाम जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ - फोटो : IMDb
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी 4 जुलाई को दो बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज हुईं हैं। अनुराग बासु की 'मेट्रो... इन दिनों' और हॉलीवुड फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ'। जहां एक तरफ 'जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की, वहीं 'मेट्रो... इन दिनों' को पहले दिन काफी धीमी ओपनिंग मिली। अमर उजाला डिजिटल से बातचीत में ट्रेड एक्सपर्ट नरेंद्र गुप्ता और फिल्म क्रिटिक अमोद मेहरा ने दोनों फिल्मों की पहले दिन की परफॉर्मेंस पर अपनी राय रखी। 

विज्ञापन


‘मेट्रो..’ का कलेक्शन करीब 3 करोड़
ट्रेड एक्सपर्ट नरेंद्र गुप्ता ने 'मेट्रो... इन दिनों' के प्रोडक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा, 'पिक्चर महंगी बनी है। 250 दिन शूट किया है। 250 दिन में तो आठ फिल्में बन जातीं। इतने शूट-रीशूट से साफ है कि डायरेक्टर पूरी तरह कन्फ्यूज्ड हैं।'

ये खबर भी पढ़ें: Kiara Advani: कैमरों से बचते-बचाते क्लीनिक पहुंचीं मॉम टू बी कियारा, पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दिखे साथ
विज्ञापन



 

मेट्रो इन दिनों रिव्यू - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ खास लोगों के लिए है ये फिल्म
उन्होंने फिल्म के पहले दिन की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस पर कहा, 'यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर पाएगी। सिर्फ फ्रेंचाइज़ वैल्यू का थोड़ा फायदा मिलेगा, लेकिन फिल्म का कंटेंट मास ऑडियंस को अपील नहीं करता। यह फिल्म कुछ खास लोगों के लिए बनी है और सिंगल स्क्रीन थिएटरों में तो यह पूरी तरह से फ्लॉप हो जाएगी। पहले ही दिन फिल्म को बेहद खराब ओपनिंग मिली। पहले दिन का कलेक्शन मुश्किल से 2.5 से 3 करोड़ के बीच में होगा।'

 

जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ - फोटो : यूट्यूब
‘जुरासिक’ में नयापन नहीं पर क्रेज है
'जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ' की शुरुआत पर उन्होंने कहा, 'फिल्म में नयापन नहीं है, रूटीन चीज है। लेकिन सब्जेक्ट लोगों को पसंद आता है। आज का कलेक्शन 7 से 8 करोड़ के बीच जाएगा।'
 
‘मेट्रो... इन दिनों’ की धीमी ओपनिंग: अमोद मेहरा
अमोद मेहरा ने 'मेट्रो... इन दिनों' के बारे में कहा, ‘फिल्म की ओपनिंग बहुत धीमी रही क्योंकि इसमें कोई बड़ा स्टार नहीं है जो लोगों को सिनेमाघर तक ले जा सके। बड़े सितारे होने से अक्सर लोग फिल्म देखने आते हैं, लेकिन इस फिल्म में वो नहीं था। इसलिए आम ऑडियंस इसे देखने के लिए जल्दी थिएटर नहीं गए और ओपनिंग ठीक नहीं रही। साथ ही, फिल्म की कहानी और उसे बोलने का तरीका भी ऐसा नहीं था जो तुरंत लोगों का ध्यान खींच सके।' उन्होंने आगे कहा, 'लोगों को जुरासिक फ्रैंचाइजी पसंद आ रही है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि ‘मेट्रो..’ को ‘जुरासिक’ से कड़ी टक्कर मिलने वाली है।'

ये खबर भी पढ़ें: Galwan Movie: सलमान खान की फिल्म 'गलवां' की पहली झलक आई सामने, दमदार लुक में दिखे भाईजान
विज्ञापन

मेट्रो इन दिनों - फोटो : यूट्यूब
मेट्रो... इन दिनों के बारे में
ये फिल्म अनुराग बासु द्वारा निर्देशित म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा है, जो 2007 की 'लाइफ इन अ... मेट्रो' की सीक्वल मानी जा रही है। इसमें सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख, अली फज़ल, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अनुपम खेर जैसे एक्टर्स हैं। फिल्म चार मेट्रो शहरों - मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बैंगलोर - में सेट चार अलग-अलग जोड़ों की कहानियां बताती है। फिल्म के म्यूजिक के लिए प्रीतम ने सात गाने कंपोज़ किए हैं।

जुरासिक वर्ल्ड: रिबर्थ के बारे में
ये हॉलीवुड की पॉपुलर जुरासिक वर्ल्ड फ्रेंचाइजी की नई फिल्म है, जिसमें डायनासोर की कहानी और एक्शन का तड़का है। फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, महरशला अली, और जोनाथन बेली जैसे बड़े स्टार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें