फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: छठे सोमवार भी 'हनुमान अंश' की जय-जयकार; चौथे ही दिन लाखों में सिमटी 'हैवान'; जानें 'मिर्जापुर' हाल

Tue, 15 Sep 2026 09:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: फिल्म 'हनुमान अंश' का जलवा बॉक्स ऑफिस पर महीनेभर बाद भी कायम है। 'मिर्जापुर' की कमाई में गिरावट आई है। वहीं, 'हैवान' चौथे ही दिन पस्त हो गई है। 
विज्ञापन
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई की रफ्तार थम नहीं रही है। आज मंगलवार को इस फिल्म की रिलीज को 40 दिन पूरे हो गए हैं। बीते दिन यानी छठे सोमवार को भी इसने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके बाद रिलीज हुई फिल्मों 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हैवान' का हाल कैसा रहा? जानिए  

विज्ञापन

हनुमान अंश - फोटो : यूट्यूब
39वें दिन 'हनुमान अंश' ने कितने कमाए?
दो करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' 07 अगस्त को रिलीज हुई थी। यह 200 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है और अब भी शानदार कलेक्शन जुटा रही है। कल छठे सोमवार को यानी 39वें दिन इस फिल्म ने  8.25 करोड़ रुपये कमाए। बता दें कि इससे एक दिन पहले रविवार को फिल्म का कारोबार 22.50 करोड़ रुपये रहा था। वीकडेज की शुरुआत के बाद कमाई में गिरावट आई है, मगर अब भी शानदार स्थिति में है।
  • 'हनुमान अंश' का टोटल नेट कलेक्शन 223 करोड़ रुपये हो चुका है।
  • वहीं, इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 277.80 करोड़ रुपये हो गया है।
  • बता दें कि 11 सितंबर को 'हनुमान अंश' दुनियाभर में रिलीज हुई थी।

मिर्जापुर द मूवी - फोटो : यूट्यूब
'मिर्जापुर' का कलेक्शन घटा
पंकज त्रिपाठी की चर्चित सीरीज पर बनी यह फिल्म सिनेमाघरों में 04 सितंबर को रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिला है। वीकएंड पर इस फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को 13.50 करोड़ और रविवार को 13.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, बीते दिन सोमवार को यानी 11वें दिन इस फिल्म का कारोबार 5.50 करोड़ रुपये रहा। अब तक यह 'हनुमान अंश' के बराबरी पर थी, मगर अब यह काफी पीछे रह गई है। 'मिर्जापुर' का टोटल नेट कलेक्शन 190.30 करोड़ रुपये हो चुका है।
विज्ञापन

फिल्म 'हैवान' - फोटो : सोशल मीडिया
लाखों में सिमटी 'हैवान'
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म 'हैवान' बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी है। इसकी ओपनिंग ही काफी खराब रही और अब चौथे ही दिन यह दर्शकों के लिए तरस गई है। 11 सितंबर को ओपनिंग डे पर फिल्म ने तीन करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन 2.50 करोड़, रविवार को तीसरे दिन 1.85 करोड़ रुपये कमाए।
  • कल मंडे टेस्ट में यह फिल्म सिर्फ 70 लाख रुपये ही जुटा पाई।
  • चार दिनों में 'हैवान' का टोटल नेट कलेक्शन 8.08 करोड़ रुपये पहुंचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें