फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान: 'बाप में है दम, वंदे मातरम'; भाईजान ने पिता सलीम खान के साथ साझा किए फोटो, क्या बोले फैंस?

Thu, 15 Oct 2026 07:48 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan-Salim Khan Photos: सलमान खान का सोशल मीडिया पोस्ट एक बार फिर इंटरनेट पर छा गया है। उन्होंने पिता सलीम खान के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। पिता-पुत्र दोनों, राउंड हैट पहने नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
सलमान खान-सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खूब सुर्खियों में हैं। बीते दिन वे करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' में नजर आए। अब वे अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर छा गए हैं। कल देर रात सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर पिता सलीम खान के साथ तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने दमदार कैप्शन लिखा है।

विज्ञापन
Trending Videos

सलमान खान-सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बाप-बेटे की जोड़ी माशाअल्लाह
सलमान खान के पोस्ट तो शानदार होते ही हैं, इन दिनों उनके कैप्शन भी खूब दमदार होते हैं। ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। काउबॉय लुक में सलमान खान और सलीम खान ट्यूनिंग करते दिख रहे हैं। कैप्शन में सलमान खान ने लिखा है, 'बाप बाप होता है'। तस्वीरों में सलीम खान कुर्सी पर बैठे हैं। सलमान खान उनके पीछे खड़े हैं और पिता के साथ बड़ी आत्मीयता से गले लगते हुए तस्वीरें क्लिक कराई हैं।

सलमान खान-सलीम खान - फोटो : इंस्टाग्राम
दबंग खान ने ईश्वर को कहा शुक्रिया
अपने पोस्ट के साथ सलमान खान ने लिखा है, 'हाउडी पार्टनर ही हाव एट 91 एट 1 हैविंग वन, बाप-बाप होता है। वह असली मॉनस्टर हैं। हम सब के बाप में है दम, वंदे मातरम। एक और दिन नहीं होता, एक और दिन कम होता है। आप लोग समझ गए? ईश्वर बहुत दयालु रहे हैं। एक तस्वीर में सलमान खान ने अपने पिता के हाथ थाम रखे हैं।
 
विज्ञापन

नेटिजंस ने क्या कहा?
सलमान खान के इस पोस्ट पर नेटिजंस और फैंस कमेंट कर रहे हैं। साथ ही कुछ सेलेब्स ने भी प्रतिक्रिया दी है। डब्बू मलिक ने हार्ट इमोजी बनाए हैं। जर्मन एक्ट्रेस और मॉडल डेलबर आर्या ने भी रेड हार्ट इमोजी बनाए हैं। सलमान के फैंस उन्हें कैप्शन किंग कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'एक पुत्र के रूप में सलमान खान बहुत कुछ सिखाते हैं'। एक यूजर ने लिखा है, 'बाप बेटे की जबर जोड़ी'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें