500 करोड़ से कितनी दूर जेलर 2?
रजनीकांत की यह फिल्म 15 अक्तूबर को रिलीज हुई थी। पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसने शानदार शुरुआत की। इसकी झमाझम कमाई अब भी जारी है। आज इस फिल्म की रिलीज को 22 दिन पूरे हो गए हैं। वीकडेज में कलेक्शन में अंतर आया है, मगर अब भी यह करोड़ों में कमा रही है।
- कल बुधवार को 21वें दिन फिल्म का कलेक्शन 03 करोड़ रुपये रहा था।
- इससे एक दिन पहले मंगलवार को 20वें दिन कमाई 3.35 करोड़ रुपये थी।
- जेलर 2 का टोटल नेट कलेक्शन अब 466.05 करोड़ रुपये हो चुका है।
- वहीं, इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 821.10 करोड़ रुपये है।
उड़ता तीर ने कितने कमाए?
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान अभिनीत फिल्म 'उड़ता तीर' भी सिनेमाघरों में सजी हुई है। यह स्पाई कॉमेडी फिल्म की रिलीज को 14 दिन हो गए हैं। मगर, यह 50 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए भी संघर्ष कर रही है। कल बुधवार को 13वें दिन इसने 1.20 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 46.25 है। अब सिनेमाघरों में 'रामायण' रिलीज हो गई है। ऐसे में 'उड़ता तीर' के लिए अब मुश्किलें बढ़ गई हैं।
34वें दिन 'दृश्यम 3' का कलेक्शन कितना रहा?
अजय देवगन की चर्चित फ्रैंजाइजी की तीसरी फिल्म महीनेभर बाद भी सिनेमाघरों में लगी है। कल 34वें दिन इसने 55 लाख रुपये का कारोबार किया था। भारत में फिल्म ने कुल 379.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई कर ली है। इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 587.30 करोड़ रुपये हो चुका है।
'नई नवेली' और 'प्रहार' का हाल
यामी गौतम की 'नई नवेली' और राजकुमार राव की 'प्रहार' भी सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। कल 'नई नवेली' ने 20वें दिन 12 लाख रुपये कमाए। इसका नेट कलेक्शन 27.16 करोड़ रुपये हो पाया है। 'प्रहार' का कलेक्शन बुधवार को 16 लाख रुपये रहा। इसकी नेट कमाई 23.81 करोड़ रुपये है।