Box Office Collection: 'दृश्यम 3' के साथ-साथ सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्में लगी हुई हैं। आइए जानते हैं कि किस फिल्म ने अभी तक कितना बिजनेस किया है।
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' ने रिलीज के महज पांच दिनों में ही 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर तहलका मचा दिया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ 'हनुमान अंश' लंबे समय से सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए है। वहीं, 'द वन', 'मिर्जापुर: द मूवी', 'प्रेम कीटाणु' और हॉलीवुड फिल्म 'डिगर' की कमाई का कैसा हाल रहा आइए जानते हैं।
Trending Videos
दृश्यम 3
- फोटो : सोशल मीडिया
'दृश्यम 3' ने मचाया तहलका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' इस समय सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ताकत बनकर उभरी है। सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़, चौथे दिन 21 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
हालांकि, पांचवें दिन इसकी कमाई थोड़ी धीमी हुई। फिल्म ने मंगलवार को 19 करोड़ का बिजनेस किया। अब फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 216.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। वहीं इसका इंडिया ग्रॉस 259.80 करोड़ और वर्ल्ड वाइड ग्रॉस 341.30 करोड़ रुपये हो गया है।
'द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' फिल्म रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
'द वन' की रफ्तार हुई धीमी
सिद्धार्थ और तमन्ना की 'द वन' ने शुरुआत में अच्छी पकड़ बनाई थी।
फिल्म ने पहले हफ्ते में 53.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया।
इसकी रिलीज को 12 दिन पूरे हो गए और 6 अक्टूबर को फिल्म ने 1.20 करोड़ का बिजनेस किया।
फिल्म की भारत में नेट कमाई 64.25 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि वर्ल्डवाइड ग्रॉस 83.50 करोड़ रुपये रहा।
‘हनुमान अंश’
- फोटो : instagram @taranadarsh
'हनुमान अंश' का जलवा अब भी कायम
सबसे चौंकाने वाला प्रदर्शन 'हनुमान अंश' का है। 7 अगस्त को रिलीज हुई यह फिल्म 61वें दिन भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने अब तक करीब 326.48 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है। 6 अक्टूबर को भी फिल्म ने 1 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की।
मिर्जापुर द मूवी
- फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर: द मूवी' की रफ्तार हुई धीमी
'मिर्जापुर: द मूवी' ने शुरुआत में शानदार प्रदर्शन किया था।
फिल्म ने पहले 10 दिनों में 183.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था।
अब 33वें दिन तक इसकी कुल भारत नेट कमाई 230.08 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है।
6 अक्टूबर को फिल्म ने करीब 9 लाख रुपये कमाए।
यानी शुरुआती तूफानी कमाई के बाद अब फिल्म का कारोबार धीमा पड़ चुका है।
'प्रेम कीटाणु' और 'डिगर' की हालत खराब
2 अक्टूबर को रिलीज हुई 'प्रेम कीटाणु' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। फिल्म ने पांच दिनों में महज 1.32 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है। पांचवें दिन भी इसकी कमाई सिर्फ 0.11 करोड़ रुपये रही।
वहीं, टॉम क्रूज की हॉलीवुड फिल्म 'डिगर' भी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पांच दिनों में सिर्फ 1.89 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया है।